फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand for action against those spreading animosity between Hindu and Muslim communities

Varanasi News: हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग

Fri, 05 Jun 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against those spreading animosity between Hindu and Muslim communities
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र की खड़ी कुआं निवासी सलमान उर्फ सलमा ने एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र देकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सलमा ने आरोप लगाया गया है कि कुछ अज्ञात लोग मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जाकर आपत्तिजनक नारेबाजी करते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और अफवाहें फैलाकर हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच तनाव पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि घाटों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों की वीडियो बनाकर उन्हें आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया जाता है और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाते हैं। प्रार्थिनी ने ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article