{"_id":"6523e86f58b550d18c02aa14","slug":"demand-for-acquittal-of-ajay-rai-in-pratikhar-yatra-outrage-case-varanasi-congress-sent-memorandum-to-governor-2023-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: प्रतिकार यात्रा बवाल मामले में अजय राय को बरी करने की मांग, कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: प्रतिकार यात्रा बवाल मामले में अजय राय को बरी करने की मांग, कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
Mon, 09 Oct 2023 05:19 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 09 Oct 2023 05:19 PM IST
सार
आठ वर्ष पुराने अन्याय प्रतिकार यात्रा मामले में अब सिर्फ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ मुकदमा चलेगा। सरकार ने अजय राय को छोड़कर 81 लोगों से केस वापस ले लिया है। इसी मामले को लेकर सोमवार को वाराणसी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वाराणसी जिला मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आठ वर्ष पहले अन्याय प्रतिकार यात्रा के बाद हुए बवाल मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बरी करने के लिए कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। कांग्रेस ने 82 लोगों में से 81 को बरी करने और अजय राय को बरी नहीं करने को सरकार की साजिश का हिस्सा बताया है।
विज्ञापन
इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में अजय राय को मुकदम से बरी करनेके लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। सोमवार को जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि एसीएम चतुर्थ को सौंपा गया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ अन्याय पर कांग्रेसजन चुप नहीं रहेंगे। हम वाराणसी में विभिन्न प्रदर्शनों के माध्यम से आंदोलन करेंगे। इस दौरान दुर्गा प्रसाद गुप्त, शैलेंद्र सिंह, फसाहत हुसैन, डॉ. राजेश गुप्ता, अजय सिंह, शिवजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन