फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deliberations will be held on Indian culture and national interest.

Varanasi News: भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित पर होगा विचार-विमर्श

Sat, 19 Sep 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Deliberations will be held on Indian culture and national interest.
वाराणसी। पंचक्रोशी मार्ग स्थित आदि शंकराचार्य महासंस्थानम में 20 सितंबर को सहस्र चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इस मौके पर संत समागम होगा। इसमें देशभर के संत-महात्मा और धर्माचार्य सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित पर विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन

महायज्ञ में देश की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए सुमेरूपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में चल रहे महायज्ञ की पूर्णाहुति पर बाहर से आने वाले साधु-संत भी आहुतियां डालेंगे और मां भगवती की आराधना करेंगे। उन्होंने बताया कि संत समागम में देश के विभिन्न राज्यों से साधु-संत आ रहे हैं। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद वह देश की संस्कृति के संरक्षण, देश में एकता, सेवा, सद्भाव और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध बढ़ाने व नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों से जोड़ने के लिए विचार-विमर्श करेंगे। साथ ही समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना मजबूत करने पर जोर देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed