फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Delhi Police Commissioner should present Congress leader Surjewala in court

Varanasi News: कांग्रेस नेता सुरजेवाला को अदालत में पेश करें दिल्ली के पुलिस आयुक्त

Wed, 08 Nov 2023 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police Commissioner should present Congress leader Surjewala in court

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर



वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत ने कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने जारी गैर जमानती वारंट को तामील कराते हुए दिल्ली के पुलिस आयुक्त को 21 नवंबर को सांसद को पेश करने का आदेश दिया है। अदालत ने यह भी कहा कि इसमें कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए। अभियोजन का पक्ष एडीजीसी विनय कुमार सिंह ने रखा।



अदालत ने कहा कि अभियुक्त सुरजेवाला के खिलाफ कई तिथियों से गैर जमानती वारंट जारी किया जा रहा है। मगर, अदालत में सुरजेवाला की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। सुरजेवाला से संबंधित 23 वर्ष पुराने इस प्रकरण को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से त्वरित गति से निस्तारित किया जाना है।
विज्ञापन




चर्चित संवासिनी कांड में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में वर्ष 2000 में युवा कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। आरोप है कि सुरजेवाला के साथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी परिसर में घुसकर तोड़फोड़ के साथ ही सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न की थी। इसे लेकर कैंट थाने में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में अब सुरजेवाला के खिलाफ आरोप तय होना है। वहीं, सुरजेवाला की ओर से आरोप से डिस्चार्ज किए जाने का अनुरोध अदालत से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed