फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Delegation of pilgrimage priests from Varanasi to Kashmir Will take stock of condition of temples saints after removal of Article 370

Kashi to Kashmir: घाटी रवाना हुआ तीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिधिमंडल, इस काम के साथ ही मार्तंड और खीर भवानी में करेंगे पूजा

Tue, 12 Jul 2022 08:02 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। 
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 12 Jul 2022 08:02 PM IST
सार

महासभा का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर दौरे पर रवाना हुआ है। बाकी 11 सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक के नेतृत्व में 13 व 14 जुलाई को विभिन्न प्रांतों के प्रतिनिधियों के साथ पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Delegation of pilgrimage priests from Varanasi to Kashmir Will take stock of condition of temples saints after removal of Article 370
मार्तंड मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काशी से कश्मीर (अनंतनाग, मार्तंड तीर्थ) के लिए तीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रवाना हुआ। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री और काशी तीर्थ पुरोहित सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष पं. कन्हैया लाल त्रिपाठी के नेतृत्व में पुरोहित कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद मंदिरों, संतों व तीर्थ पुरोहितों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे। 

विज्ञापन


मंगलवार को महासभा का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर दौरे पर रवाना हुआ है। बाकी 11 सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक के नेतृत्व में 13 व 14 जुलाई को विभिन्न प्रांतों के प्रतिनिधियों के साथ पहुंचेंगे। पं. कन्हैया लाल त्रिपाठी ने बताया कि तीर्थ पुरोहितों की समस्याएं रिपोर्ट के जरिये उपराज्यपाल को बताई जाएंगी। 
विज्ञापन


14 जुलाई को श्रीनगर पहुंचकर 15 जुलाई को अनंतनाग में तीर्थ पुरोहित पूजा-अर्चना करेंगे। फिर कश्मीरी पंडितों और पुरोहितों के साथ बैठक करेंगे। 16 जुलाई को खीर भवानी मंदिर में पूजन करेंगे और वहां की परिस्थितियों का जायजा लेंगे। 17 जुलाई को गवर्नर से मुलाकात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल के साथ शारदा सर्वज्ञ पीठ कश्मीर के शंकराचार्य स्वामी अमृतानंद देव चक्रतीर्थ भी रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed