SC-ST आरक्षण को खत्म करना चाहती है भाजपा, RSS के एजेंडे पर काम कर रही सरकार- दीपेंद्र सिंह हुड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मोदी सरकार पर एससी-एसटी आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है, साथ ही कहा कि सरकार आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है।
बुधवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस किसी को भी संविधान को तोड़ने-मरोड़ने नहीं करने देगी। हम भाजपा सरकार की इस मंशा को कामयाब नहीं होने देंगे। सड़क से लेकर संसद तक हम इस लड़ाई को लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एससी-एसटी आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। सरकार पूरी तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे पर काम कर रही है। सरकार वंचित तबके की बात तो करती है लेकिन उसका एजेंडा कुछ और है।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो हम कोर्ट तक भी जाएंगे। अपनी मंशा के अनुरूप देश चलाने का किसी को भी हक नहीं है। यहां प्रजातंत्र है और देश संविधान के हिसाब से ही चलेगा। वाराणसी पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा का एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय युवाओं ने जोरदार स्वागत किया।