फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deepawali of the poor will be illuminated with Local for Vocal

लोकल फॉर वोकल से रोशन होगी गरीबों की दीपावली

Tue, 26 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Deepawali of the poor will be illuminated with Local for Vocal
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली से पहले काशी को सौगात देने के साथ ही लोकल फॉर वोकल का नारा एकबार फिर बुलंद किया। मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वोकल फॉर लोकल सिर्फ दीयों तक ही सीमित नहीं है भई, हर चीज में वह उत्पादन जिसमें मेरे देशवासियों का पसीना है, जिस उत्पादन में मेरे देश की मिट्टी की सुगंध है, वह मेरे लिए लोकल है।
विज्ञापन

पीएम ने काशी की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि एक बार अगर हमारी आदत बन जाएगी देश की निर्मित चीजों को खरीदने की तो उत्पादन भी बढ़ेगा, रोजगार भी बढ़ेगा। गरीब से गरीब को काम भी मिलेगा और यह काम हम सब मिलकर कर सकते हैं। सभी के प्रयास से बहुत बड़ा परिवर्तन हम लोग ला सकते हैं। काशी और यह पूरा क्षेत्र तो मिट्टी के अद्भुत कलाकारों, कारीगरों और कपड़े पर जादूगरी बिखेरने वाले बुनकरों के लिए जाना जाता है। सरकार के प्रयास से बीते पांच सालों में वाराणसी में खादी और दूसरे कुटीर उद्योगों के उत्पादन में लगभग 60 फीसदी और बिक्री में लगभग 90 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एकबार फिर मैं यहां से सभी देशवासियों से आग्रह करूंगा कि इस दिवाली हमें, अपने इन साथियों की दिवाली का भी ध्यान रखना है। अपने घर की सजावट से लेकर, अपने कपड़ों और दिवाली के दीयों तक, लोकल के लिए हमें वोकल रहना है। धनतेरस से लेकर दिवाली तक लोकल की जमकर खरीदारी करेंगे तो, सबकी दिवाली खुशियों से भर जाएगी। और जब मैं लोकल से वोकल की बात करता हूं, तो मैंने देखा है कि हमारे टीवी वाले भी सिर्फ मिट्टी के दीये दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed