फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Decorated tableau of Kop Bhawan in Chitrakoot Ramlila

चित्रकूट रामलीला में कोप भवन की सजाई गई झांकी

Sat, 02 Oct 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Decorated tableau of Kop Bhawan in Chitrakoot Ramlila
सभय नरेसु प्रिया पहिं गयऊ, देखि दसा दुखु दारून भयऊ॥ भूमि सयन पटु मोट पुराना, दिए डारि तन भूषन नाना॥ राजा दशरथ डरते अपनी प्यारी कैकेयी के पास गए। उसकी दशा देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ। कैकेयी जमीन पर पड़ी है। पुराना मोटा कपड़ा पहने हुए है। शरीर के आभूषणों को उतारकर फेंक दिया है। चित्रकूट की रामलीला में शुक्रवार को कोपभवन की झांकी में मानस की चौपाईयों ने श्रोताओं के मन में राजा दशरथ के भाव को महसूस हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को अयोध्या भवन में चित्रकूट रामलीला में कोप भवन की झांकी का मंचन हुआ। राजा दशरथ कैकेयी से पूछते हैं कि हे रानी तुम किसलिए रुठी हो। यह कहकर जब वह कैकेयी को स्पर्श करते हैं तो वह उनका हाथ झटक देती है। राजा कैकेयी को बार-बार समझाने का प्रयास करते हैं लेकिन वह उनकी कोई बात नहीं सुनती है। इस अवसर पर भक्तों ने प्रभु के स्वरूपों की झांकी का दर्शन किया। तुलसी प्रसाद और आरती के उपरांत लीला को विराम दिया गया।
विज्ञापन

मुकुट पूजन के साथ शुरुआत
गोस्वामी तुलसीदास द्वारा स्थापित रामलीला की शुरुआत शुक्रवार को तुलसीघाट पर हुई। अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास के तत्वावधान में मुकुट पूजन के साथ लीला पात्रों का वरण और रामचरित मानस का नारदीय शैली में पाठ किया गया। इस अवसर पर अखाड़े के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने श्री रामचरित मानस पोथी व लीला पात्रों का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। लाटभैरव में मानस का पाठ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed