फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   decision of caste census is welcome victory of Indi alliance Prajanath said Rahul Gandhi created pressure

Politics: जातिगत जनगणना का फैसला स्वागतगयोग्य, इंडी गठबंधन की जीत; प्रजानाथ बोले- राहुल गांधी ने बनाया था दबाव

Thu, 01 May 2025 05:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 01 May 2025 05:12 AM IST
सार

Caste Census News: प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि जातीय जनगणना से जनता को काफी लाभ मिलेगा। सामाजिक न्याय के लिए यह काम बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। राहुल गांधी ने काफी दबाव बनाया तब जाकर केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया।

विज्ञापन
decision of caste census is welcome victory of Indi alliance Prajanath said Rahul Gandhi created pressure
प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Politics: जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रजा नाथ शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी कैबिनेट मीटिंग में देश में जो जातिगत जनगणना कराने का फैसला लिया है वह स्वागत योग्य है। जाति जनगणना का फैसला इंडी गठबंधन की बहुत बड़ी जीत है। बुधवार को जारी विज्ञप्ति में पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दबाव से भाजपा सरकार मजबूरन ये फैसला लेने को बाध्य हुई है। 

विज्ञापन


बीजेपी की नकारात्मक सोच ने देश में जातिगत जनगणना न कराकर अब तक अपना वर्चस्व कायम रखने का प्रयास किया था परंतु आज जातिगत जनगणना ही प्रत्येक जाति को अपनी-अपनी जनसंख्या के अनुपात में अपना अधिकार और हक दिलाएगी। इस दौरान कांग्रेस नेता चंद्रभाल सिंह, देवेंद्र सिंह, अतुल मालवीय, राजकुमार सोनकर, उमेश द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस के संघर्ष की जीत
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि जाति जनगणना का फैसला सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस के संघर्ष की जीत है। हमारे नेता राहुल गांधी वर्षों से बड़ी मुखरता के साथ जातिगत जनगणना की मांग उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबको हिस्सेदारी और सबकी भागीदारी के साथ देश के व्यक्ति-व्यक्ति को न्याय दिलाना हमारी प्रतिबद्धता है। कांग्रेस की यूपीए सरकार द्वारा वर्ष 2011 में कराई गई सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना के निष्कर्ष को भी आज तक केंद्र सरकार ने प्रकाशित नहीं किया है। आशा करते हैं कि भाजपा सामाजिक न्याय विरोधी अपनी वैचारिकी से बाज आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed