फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   December 31 was coldest night in five years temperature dropping to 7 degrees Celsius in varanasi

Varanasi Weather: पांच साल में सबसे ज्यादा सर्द रही 31 दिसंबर की रात, पारा 7.4; रात में गलन ने बढ़ा दी परेशानी

Thu, 01 Jan 2026 10:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 01 Jan 2026 10:01 AM IST
सार

वाराणसी में माैसम का मिजाज बदलने का नाम नहीं ले रहा है। इस वजह से जनजीवन बेहाल है। बुधवार की सुबह हर तरफ कोहरा रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलने लगी। गुनगुनी धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई लेकिन रात में फिर से ठंड में इजाफा होने लगा।

विज्ञापन
December 31 was coldest night in five years temperature dropping to 7 degrees Celsius in varanasi
31 दिसंबर की सुबह राजघाट पुल पर ऐसा दिखा नजारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Weather Today: लगातार दूसरे दिन अच्छी धूप निकलने की वजह से दिन में लोगों ने ठंड से राहत महसूस की लेकिन रात में ठंड बढ़ गई। हवा में नमी भी मंगलवार की तुलना में अधिक रही। इस वजह से बुधवार की रात सबसे ज्यादा सर्द रही। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है। यह पिछले पांच साल में 31 दिसंबर की रात का सबसे कम तापमान रहा।

विज्ञापन


दिसंबर महीने के शुरूआत से ही मौसम का उलटफेर देखने को मिल रहा है। शुरूआती दो सप्ताह तक अच्छी धूप हुई और रात में ठंड भी ज्यादा नहीं रहीं। इसके बाद अंतिम सप्ताह से मौसम ने ऐसा करवट लिया कि तीन दिन तक तो धूप नहीं हुई। कोहरा भी अधिक छाने लगा। इस वजह से ठंड इतनी बढ़ गई कि स्कूलों को बंद करना पड़ा। इधर दो दिन से दिन में धूप अच्छी हो रही है।
विज्ञापन


बुधवार यानी 31 दिसंबर की रात में कोहरा तो नहीं रहा लेकिन गलन भी अधिक रही। बुधवार का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि औसत से 3.4 कम रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी औसत से 1.2 कम होकर 7.4 पर पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो.मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले दो दिन तक घना कोहरा छाने और पछुआ हवाओं के चलने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर को तापमान

वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2025 19.3 7.4 डिग्री सेल्सियस
2024 16.9 13.5
2023 18.6 12.0
2022 23.7 7.5
2021 17.5 9.0

दिल्ली से 12 घंटे लेट आई स्वतंत्रता सेनानी, वंदेभारत 4 घंटे देर से पहुंची

बढ़ते कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी में लगातार वृद्धि हो रही है। बुधवार को नई दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 घंटे लेट होकर वाराणसी पहुंची, जबकि वंदेभारत एक्सप्रेस चार घंटे देर से स्टेशन पर आई।

नई दिल्ली से 22436 वंदेभारत एक्सप्रेस दोपहर 2 बजे की बजाय शाम 6.15 बजे आई। 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सुबह 4.40 बजे के बजाय 8.40 बजे पहुंची। 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस सुबह 2.35 बजे के बजाय 4.15 बजे आई। 

22416 वंदेभारत एक्सप्रेस अपराह्न 3 बजे की बजाय रात 12 बजे पहुंची। 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस सुबह 6 बजे की बजाय 11 बजे आई। 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे के बजाय दोपहर 12.50 बजे स्टेशन पर पहुंची। 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8.05 बजे के बजाय रात 8 बजे आई। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed