फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Death of minor girl who admitted in Ramnagar hospital relatives created ruckus

Varanasi: रामनगर अस्पताल में भर्ती किशोरी की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 31 Jul 2023 12:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Jul 2023 12:07 PM IST
सार

वाराणसी के रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती किशोरी की बीती रात मौत हो गई। डायरिया की शिकायत के बाद उसे भर्ती कराया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही बरती। 

विज्ञापन
Death of minor girl who admitted in Ramnagar hospital  relatives created ruckus
वाराणसी के रामनगर अस्पताल का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती किशोरी की बीती रात मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस व सीएमएस डा.अमरेंद्र चंद्र दूबे मौके पर पहुंचे। सीएमएस ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर किशोरी के परिजनों को शांत कराया। सोमवार सुबह किशोरी का अंतिम संस्कार हुआ।

विज्ञापन


सीहाबीर वार्ड निवासी गुलाब चंद्र यादव उर्फ बुल्लू की पुत्री जूही (16) को रविवार को उल्टी-दस्त होने पर परिजन रामनगर अस्पताल लेकर आए। डायरिया वार्ड में भर्ती करने के बाद उसका इलाज शुरू हुआ। परिजनों का आरोप है कि भर्ती करने के बाद कोई भी डॉक्टर वार्ड में नहीं आया। इलाज के नाम पर नर्स केवल खानापूर्ति करती रही।

विज्ञापन

देर शाम अचानक बिगड़ी किशोरी की तबीयत

देर शाम तबीयत बिगड़ने पर परिजन कई बार नर्स को बुलाने गए लेकिन टालमटोल होता रहा। इधर, भतीजी के बीमारी की खबर लगते ही गोलाघाट के भाजपा पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव भी मौके पर पहुंच गए। किशोरी की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर इमरजेंसी वार्ड में गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जूही पांच बहनों में सबसे बड़ी थी। बेटी की मौत की खबर लगते ही मां मीना देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। मनोज यादव ने कहा कि समय से इलाज होता तो भतीजी की जान नहीं जाती। कर्मचारियों व डॉक्टर की लापरवाही से एक किशोरी की जान चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed