फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Death of a patient after oxygen runs out in Azamgarh

आजमगढ़ में आक्सीजन खत्म होने पर मरीज की मौत

Tue, 03 Mar 2020 09:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 03 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Death of a patient after oxygen runs out in Azamgarh
ऑक्सीजन सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल में तैनात एक डाक्टर की लापरवाही से मंगलवार की शाम को भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। आक्सीजन खत्म होने से मृत हुए मरीज के परिवार के लोग अस्पताल में हंगामा करने लगे। इस दौरान अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह से घर वालों को समझा-बुझाकर करीब डेढ़ घंटे बाद विवाद को शांत कराया। साथ ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मृत मरीज हरिप्रसाद (60) पुत्र मुराजी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रौसल गांव का निवासी था। वह सोमवार को सड़क हादसे में घायल हो गया था। हरिप्रसाद को जिला अस्पताल के आपातकाल वार्ड के बेड नंबर 14 पर भर्ती कराया गया था। हरिप्रसाद को सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे मंगलवार को आक्सीजन लगाया गया था। परिवारवालों का आरोप है कि दिन में करीब 3.10 बजे आक्सीजन खत्म हो जाने पर हरिप्रसाद की तबियत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


ऐसे में परिजनों ने तत्काल डाक्टर के यहां पहुंचकर आक्सीजन लगाने को कहा, बावजूद इसके डाक्टर आक्सीजन लगाने नहीं पहुंचे और हरिप्रसाद बिस्तर पर ही तड़प रहा था। शाम करीब 4.25 बजे हरिप्रसाद की मौत हो गई। घर वालों का आरोप है कि हरिप्रसाद की मौत के बाद डाक्टर पहुंचे और उसे आक्सीजन लगाकर इलाज करने लगे जिस पर उन्हें मना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग लापरवाह डाक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल केके गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शहर कोतवाल ने बताया कि लाश पोसटमार्टम के लिए भेज दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

अस्पताल में आक्सीजन की कोई दिक्कत नहीं है। सेंट्रलाइज सिस्टम के तहत हर वार्ड के हर बेड तक आक्सीजन उपलब्ध है। मरीज हादसे में घायल था और कोमा की कंडीशन में था। डॉ. रामकेवल भी मौके पर मौजूद थे। उनकी देखरेख में इलाज चल रहा था। काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। आक्सीजन आपूर्ति की मृतक के परिजनों की मौजूदगी में जांच कराई गई जो सही पाया गया। प्रकरण की जांच डॉ. चंद्रहास व डॉ. ओमप्रकाश को सौंपी गई है।
डॉ. एसकेजी सिंह, एसआईसी, मंडलीय अस्पताल, आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed