फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   death

सड़क हादसे में घायल साथी को छोड़कर दो दोस्त भागे, मौत

Thu, 17 Sep 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
death
कछवा रोड। एक बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन दोस्त ठटरा गांव के समीप नेशनल हाईवे दो पर बने अंडरपास पुल पर डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गए। दो दोस्त एक अस्पताल में जाकर उपचार कराने लगे, जबकि तीसरे को तड़पता हुआ छोड़ दिए और उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मिर्जामुराद थाना अंतर्गत ठटरा गांव निवासी पंकज उपाध्याय (32) अपने गांव के दो दोस्तों अमित सिंह और अनुज चौबे के साथ बाइक से वाराणसी की ओर जा रहा था। ठटरा गांव स्थित मां शारदा मंदिर मार्ग के समीप नेशनल हाईवे दो पर बने अंडरपास पुल पर वाराणसी की ओर जाते समय उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। पंकज को घटनास्थल पर ही छोड़ कर अमित और अनुज क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में जाकर अपना इलाज कराने लगे। हादसे की जानकारी पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिए। मौके पर गंभीर रूप से घायल पंकज तड़प रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर लगभग आधे घंटे बाद भी सरकारी एंबुलेंस नहीं आई तो पुलिस ने निजी वाहन से पंकज को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि पंकज के दो बेटे हैं। उधर, हादसे में पंकज की मौत की सूचना पाकर उसकी पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि पंकज के पिता मिलिट्री से रिटायर हुए थे और कुछ दिन पूर्व ही दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed