फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dean put college girls photos on facebook

डीन ने छात्राओं की अश्लील फोटो फेसबुक पर डालीं

Sat, 22 Apr 2017 11:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sat, 22 Apr 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
dean put college girls photos on facebook
फेसबुक
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की छात्राओं का फेसबुक पर फोटो अपलोड करने वाले एक विभाग के डीन हैं। इनके ऊपर पहले भी छात्र-छात्राएं लीक से हटकर पढ़ाने और पहनावे पर गलत टिप्पणी करने का आरोप लगा चुके हैं। इस मामले का खुलासा होने पर डीन ने अपने फेसबुक पर माफी मांगी और कहा कि छात्राएं मेरी बेटी के समान हैं।
विज्ञापन


छात्राओं का आरोप है कि उनके विभाग के डीन जींस पहनने पर एतराज जताते हैं। उन्होंने खुद फोटो खींचकर अपने फेसबुक पर अपलोड कर दिया। जिस पर गलत कमेंट किया गया। कुछ लोगों ने तो अमर्यादित टिप्पणी भी की। पूरे मामले को अमर उजाला ने जब प्रमुखता से उठाया तो डीन ने अपने फेसबुक पेज पर माफी मांग ली।
विज्ञापन


वैसे यह पहला मामला नहीं है कि छात्राओं ने इन पर आरोप लगाया हो। इससे पहले दिसंबर 2009 में छात्र छात्राओं ने घर का काम न करने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी देने और लीक से हटकर पढ़ाने, पहनावे को लेकर कमेंट करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन विधायक जावेद अंसारी ने इस मामले को विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाया था और प्रमुख सचिव शिक्षा को पत्र भी लिखा था। महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की चेयरमैन डा. वंदना राय का कहना है कि जांच शुरू हो गई है। छात्राओं का बयान लिया जा रहा है। छात्राओं ने उन्हें बताया कि उनके डीन ने फेसबुक पर माफी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed