फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बलिया में शर्मसार हुई इंसानियत, रोडवेज डिपो परिसर में रात भर पड़ा रहा शव, हादसे में हुई थी मौत

Tue, 16 Oct 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 16 Oct 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Deadbody in ballia roadways no one care him
varanasi - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया में इंसानियत शर्मसार हो गई। रोडवेज डिपो परिसर में एक वृद्ध का शव पूरी रात पड़ा रहा लेकिन उसको वहां से हटाने वाला कोई नहीं था। लोग आते जाते रहे और नजरअंदाज करते रहे। उसकी सुध न किसी रोडवेज कर्मचारी ने ली और न ही पुलिस ने। जिस स्थान पर घटना घटित हुई है वहीं पास में पुलिस की पिकेट भी है। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है। आगे की स्लाइड्स में देखें...



 
Deadbody in ballia roadways no one care him
varanasi - फोटो : अमर उजाला
माना जा सकता है कि आम पब्लिक तो पुलिस के झमेले की वजह से इन सब से बचना चाहती है। लेकिन रात को थाने की गाड़ी से लेकर फैंटम और यूपी 100 पुलिस भी गश्त करती है। ऐसा नहीं है कि वृद्ध का शव किसी कोने में पड़ा था, वह तो सड़क किनारे पड़ा था बावजूद इसके किसी ने कोई पहल नहीं की। 

 
Deadbody in ballia roadways no one care him
varanasi - फोटो : अमर उजाला

सोमवार की सुबह एक राहगीर की नजर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि शव को देखने से प्रतीत होता है कि वृद्ध का किसी वाहन की टक्कर होने से मौत हुई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deadbody in ballia roadways no one care him
varanasi - फोटो : amar ujala

शव को कब्जे में रखा गया है और हादसे की वजह के संबंध में जानकारी ली जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात किसी रोडवेज बस की चपेट में आने से ही बस स्टैंड परिसर में वृद्ध की मौत हुई है। शव रातभर पड़ा रहा जिसकी सुध किसी कर्मचारी ने नहीं ली। इतना ही नहीं रोडवेज की बसों का परिचालन रातभर और सुबह भी जारी रहा।  

 
विज्ञापन
Deadbody in ballia roadways no one care him
बलिया एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

जिस स्थान पर घटना घटित हुई है वहीं पास में पुलिस की पिकेट भी है। बावजूद शव की जानकारी उसे नहीं हुई। जिले का दशकों पुराना रोडवेज डिपो जहां नियमित रूप से 50 से अधिक बसों का संचालन होता है। वहां सुविधाओं का घोर अभाव है। डिपो परिसर में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed