{"_id":"613faebd1f6d8340ae2eb62c","slug":"dead-body-of-woman-was-lying-in-varanasi-hospital-for-three-hours-sisters-gave-shoulder-to-her-sister-and-performed-last-rites","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः अस्पताल में तीन घंटे तक पड़ा रहा महिला का शव, बहनों ने दिया बहन को कंधा, किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः अस्पताल में तीन घंटे तक पड़ा रहा महिला का शव, बहनों ने दिया बहन को कंधा, किया अंतिम संस्कार
Tue, 14 Sep 2021 01:34 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
बहनों ने दिया बहन को कंधा
- फोटो : सोशल मीडिया।
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर कूड़ा बीनने वाली महिला की सोमवार को मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत के बाद उसका शव लेकर तीन घंटे तक दोनों बहनें बैठीं रहीं। उनके पास अंतिम संस्कार तक के पैसे नहीं थी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी जब समाजसेवी अमन कबीर को हुई तो उन्होंने अंतिम संस्कार के क्रिया कर्म की जिम्मेदारी ली। मंडलीय अस्पताल में बेसहारा पड़ी मायावती के शव का मणिकर्णिका घाट पर विधि विधान से अंत्येष्टि कराई गई। कूड़ा बीनने वाली मायावती को उसकी बहनों के साथ अमन और उनकी टीम ने कंधा दिया।
विज्ञापन
होमवर्क के डर से घर से भागे थे भाई-बहन
जैतपुर पुलिस ने रविवार रात घर से गायब हुए दो बच्चों को दशाश्वमेध घाट से ढूंढ़ निकाला। पुलिस की पूछताछ में बच्चों ने कहा कि होम वर्क पूरा नहीं होने के कारण परिजनों की डांट के डर से बचने के लिए घर से निकल गए।
विज्ञापन
औसानगंज निवासी शंकर प्रताप जायसवाल उर्फ सोनू के पुत्र देव जायसवाल 7 वर्ष व पुत्री मान्या जायसवाल 11 वर्ष घर से निकल गए। रविवार शाम में सूचना मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से रात में नौ बजे दोनों को बरामद किया।