फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dead body of the married woman, who was dug up the grave of the maiden, sent to the postmortem

मायके वालों की शिकायत पर कब्र खोदकर निकाला गया विवाहिता का शव, पोस्टमार्टम को भेजा

Sat, 29 Feb 2020 01:18 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 29 Feb 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
dead body of the married woman, who was dug up the grave of the maiden, sent to the postmortem
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के बड़भुईली गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता का दफ्न शव बाहर निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एक माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पिता के आरोप पर डीएम ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया। शनिवार को एसडीएम के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस फोर्स ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


वाराणसी जिले के शक्कर तालाब निवासी मुर्तजा ने जून 2019 में अपनी पुत्री आशिया बेगम का निकाह अदहलहाट थाना क्षेत्र के बड़भुईली गांव निवासी सुल्तान से किया था। 19 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में अशिया बेगम की मौत हो गई। ससुरालवालों ने बताया कि बीमारी के चलते आशिया की मौत हुई। उस समय मायके और ससुराल पक्ष की रजामंदी से शव को दफनाया गया।
विज्ञापन


मृतका के पिता मुर्तजा ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने विश्वासघात किया। बीमारी से मौत होने की बात कहकर शव को दफ्न करवा दिया। बाद में पता चला कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। मुर्तजा ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीएम ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर शनिवार को उप जिलाधिकारी चुनार, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने कब्र खोदवाकर शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed