{"_id":"611219618ebc3e7b344c75f6","slug":"dead-body-of-the-handcart-driver-was-found-in-a-water-filled-pit-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: पानी भरे गड्ढे में मिला ठेला चालक का शव, असंतुलित होकर गिरने की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: पानी भरे गड्ढे में मिला ठेला चालक का शव, असंतुलित होकर गिरने की जताई आशंका
Tue, 10 Aug 2021 11:48 AM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: हरि User
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:48 AM IST
सार
मनियर मुख्य मार्ग पर पांडेय के पोखरा के पास की घटना। शव की शिनाख्त पांडेय के पोखरा निवासी श्रीराम राजभर के रूप में हुई।
विज्ञापन
शव मिलने पर जुटी भीड़ और पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बलिया में मनियर मुख्य मार्ग पर पांडेय के पोखरा के पास मंगलवार की सुबह गड्ढे में ठेला चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मनियर मार्ग पर वार्ड नंबर छह स्थित पानी भरे गड्ढे में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर बांसडीह कोतवाली पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त पांडेय के पोखरा निवासी श्रीराम राजभर (55) के रूप में हुई। मृतक साइकिल ठेला चलाता था। लोगों ने आशंका जताई कि दिन में मजदूरी करके देर शाम घर जाते समय असंतुलित होकर गड्ढे में गिरे होंगे। इस दौरान मौत हो गई होगी। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन