फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of saree businessman who was murdered and thrown after kidnapping found in Mirzapur

Mirzapur: वाराणसी के साड़ी कारोबारी का शव मिर्जापुर में मिला, फिरौती के लिए अगवा कर हुई थी हत्या

Sat, 21 Jan 2023 11:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर। वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर। वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 21 Jan 2023 11:41 PM IST
सार

मिर्जापुर के अदलपुरा पंप कैनाल में फंसा शव मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना चुनार पुलिस को दी। शव को बाहर निकाला तो पता चला वाराणसी से अपहरण के बाद हत्या कर फेंके गए साड़ी व्यवसायी का शव है। 

विज्ञापन
Dead body of saree businessman who was murdered and thrown after kidnapping found in Mirzapur
अपहरण के बाद हत्या कर फेंके गए साड़ी व्यवसायी का शव मिर्जापुर में मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी से अपहृत साड़ी कारोबारी का हत्या कर फेंका शव शनिवार को चुनार कोतवाली के अदलपुरा पंप कैनाल में मिला। सूचना पर वाराणसी पुलिस कारोबारी के परिजनों के साथ पहुंची।  भेलूपुर निवासी साड़ी कारोबारी महमूद आलम 14 जनवरी को तीन बजे घर से निकले, फिर लौट कर नहीं आए।

विज्ञापन


अपहरण की आशंका पर उनके पुत्र फैजान ने भेलूपुर थाने में तहरीर दी। भेलूपुर पुलिस व्यापारी की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने कारोबारी के अपहरण व हत्या का खुलासा किया। मामले में महिला समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए। आरोपियों ने स्वीकार किया था कि कारोबारी की गला कसकर हत्या करने के बाद शव को चुनार में गंगा में फेंक दिया था। इसके वाद वाराणसी पुलिस यहां गंगा में शव की तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह चुनार के अदलपुरा पंप कैनाल में एक शव फंसा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चुनार पुलिस को दी। मौके पर सीओ चुनार मंजरी राव,  कोतवाल चुनार त्रिवेणी लाल सेन पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। इसकी सूचना वाराणसी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी पुलिस कारोबारी के परिजनों को लेकर पहुंची। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। दो डाक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने बताया कि साड़ी कारोबारी का शव पंप कैनाल में फंसा मिला है।  

मुंह पर टेप लगाया, हाथ-पैर दुपट्टे से बांधकर गंगा में फेंका

पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, फिर चुनार मेें ही पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक, महमूद के मुंह पर टेप लगाया गया था। हाथ-पैर दुपट्टे से बांधकर गंगा में फेंका गया था। गला कसे जाने के निशान भी मिले हैं। वाराणसी के भेलूपुर से चुनार आए परिजनों को शव सौंप दिया गया। डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बताया कि मिर्जापुर पुलिस के सहयोग से शव बरामद किया गया है। पुलिस के साथ आए परिजनों ने शिनाख्त भी कर दी है। पिता का शव मिलने की सूचना पर बेटे फैजान, इरशाद और अन्य रिश्तेदार भी मिर्जापुर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed