फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of military personnel deployed in Goa reached home medinipur ghazipur

गाजीपुर : घर पहुंचा सैन्यकर्मी का शव तो शोक में डूबे ग्रामीण, जवानों ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 14 Sep 2019 06:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 14 Sep 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Dead body of military personnel deployed in Goa reached home medinipur ghazipur
सैन्य कर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित करने सेना के जवान और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

सड़क दुर्घटना में मृत गाजीपुर के मेदिनीपुर निवासी सेना के जवान का शव शनिवार को विशेष वाहन से पैतृक गांव लाया गया। शव आते ही गांव में कोहराम मच गया। सैन्य कर्मियों ने सेना की ओर से विशेष पुष्प चक्र अर्पित कर जवान को अंतिम विदाई दी। इसके बाद मेदनीपुर श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


क्षेत्र के मेदिनीपुर गांव निवासी नरसिंह सिंह के पुत्र लांसनायक सैन्य कर्मी विश्वामित्र सिंह(55) गोवा में तैनात थे। 11 सितंबर को स्कूटी से ड्यूटी जाते समय अनियंत्रित होकर गिर गए थे, जिससे सिर में गंभीर चोट आई थी। सेना के कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सेना ने इस घटना की जानकारी घटना के अगले दिन परिजनों को दी थी। सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया था। गांववासी शोक में डूब गए थे। परिजनों के साथ ही गांववासी शव आने का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर सेना के विशेष वाहन से उनके पैतृक गांव लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। पत्नी मंजू देवी के साथ ही परिवार के अन्य लोग शव से लिपटकर बिलखने लगे। अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को अहाते में रखा गया। बारी-बारी से सभी लोगों ने सैनिक को श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात पार्थिव शरीर के साथ आए सैन्य कर्मियों ने सेना की तरफ से विशेष पुष्प चक्र अर्पित कर जवान को अंतिम विदाई दी।

सैनिक का अंतिम संस्कार मेदनीपुर श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि पुत्र मनोज सिंह ने दिया। इस अवसर पर प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष एवं मेदनीपुर ग्राम प्रधान दीपक सिंह, कमलेश सिंह टुन्ना, धर्मेन्द्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, योगेश सिंह, भुवर पांडेय, सतेंद्र सिंह, बब्बन सिंह, कमल सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

पार्थिव शरीर के साथ आए दिलीप कुमार गरुण, सुनील कुमार पीपी ने बताया कि विश्वामित्र सिंह 1984 में सेना भर्ती हुए थे, जो काफी मिलनसार थे। गोवा में तैनात थे। प्रतिदिन की भांति 11 सितंबर को अपनी स्कूटी से देर शाम ड्यूटी के लिए निकले थे। कुछ दूर जाने के बाद अचानक वह असंतुलित होकर गिर पड़े, जिससे सिर में गंभीर चोट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed