{"_id":"64fecb391ed4c75b8d060be7","slug":"dead-body-of-child-wrapped-in-saree-found-at-religious-place-in-varanasi-panic-among-villagers-2023-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: धार्मिक स्थल के दरवाजे पर मिला साड़ी में लिपटा बच्चे का शव, कई जगह लगा सिंदूर, ग्रामीणों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: धार्मिक स्थल के दरवाजे पर मिला साड़ी में लिपटा बच्चे का शव, कई जगह लगा सिंदूर, ग्रामीणों में हड़कंप
Mon, 11 Sep 2023 01:39 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:39 PM IST
सार
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के भतसार जोगीवीर पाही गांव स्थित धार्मिक स्थल के दरवाजे पर बच्चे का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के भतसार जोगीवीर पाही गांव स्थित धार्मिक स्थल के दरवाजे पर बच्चे का शव मिलने से सनसनी मची है। करीब दो साल के बच्चे का शव साड़ी में लिपटा था। शरीर पर कई जगह सिंदूर लगा है। शव कि शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों के अनुसार यह किसी तंत्र-मंत्र या तांत्रिक का कार्य है। घटना को लेकर गांव में हड़कंप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह भतसार जोगीवीर पाही गांव स्थित धार्मिक स्थल के पास पहुंचे तो दरवाजे पर साड़ी के कपड़े में एक बच्चे का शव देखा। जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पैर से दिव्यांग और कुपोषित बच्चे के शव को धार्मिक स्थल के बाहर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर जंसा थाने की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया। शव पर कई जगह सिंदूर लगाने के निशान थे। कहीं भी चोट का निशान नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। शिनाख्त की कोशिश जारी है। घटना के लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। ग्रामीणों को शक है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में ऐसा काम किया गया है।
विज्ञापन