{"_id":"66a67da120a8d158770e5a74","slug":"dead-body-of-child-missing-from-home-found-in-pond-in-bhadohi-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: घर से गायब बच्चे का तालाब में मिला शव, परिजनों ने किया हंगामा; लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: घर से गायब बच्चे का तालाब में मिला शव, परिजनों ने किया हंगामा; लगाया हत्या का आरोप
Sun, 28 Jul 2024 10:49 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:49 PM IST
सार
भदोही जिले में सुबह से गायब छह साल के बच्चे का शव शाम को तालाब में मिलने से खलबली फैल गई। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जखांव गांव में रविवार की सुबह से गायब छह साल के बच्चे लवकुश (6) का शव शाम को तालाब में मिलने से खलबली फैल गई। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया। सूचना मिलने पर एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह मयफोर्स पहुंचे। घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक बच्चे का शव पुलिस को नहीं सौंपा गया।
विज्ञापन
जखांव गांव निवासी साजन सरोज का छह वर्षीय बेटा लवकुश रविवार को सुबह खेलते समय अचानक गायब हो गया। परिवार वाले पूरे दिन उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। शाम को सात बजे घर के पास ही स्थित एक तालाब में बालक का शव तालाब में उतराया मिला, जिसको देख परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे के चेहरे पर चोट के निशान मिले और कान से खून बह रहा था, जिसको देख परिजन परेशान हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिवार वाले एक आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। सीओ ज्ञानपुर प्रभात राय समेत कोतवाल गोपीगंज, ज्ञानपुर और भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचकर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और मुकदमा लिखने के बाद ही शव ले जाने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया गांव के ही एक व्यक्ति ने कई बार मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस और परिजनों में नोकझोंक होती रही। एएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।