फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dead body of a young man who was staying in a hotel with his female friend was found hanging. suicide note fou

UP: नया साल मनाने महिला के साथ होटल में आया था युवक, एक तारीख की सुबह नजारा देख चिल्लाई महिला; जांच जारी

Tue, 02 Jan 2024 10:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 02 Jan 2024 10:43 AM IST
सार

आईटीबीपी में कार्यरत गाजीपुर के कटारिया उपरवार निवासी उमेश सिंह यादव (35) होटल नंदनी पैलेस में 31 दिसंबर की रात 9:12 बजे पहुंचा था। उसके साथ में मिर्जापुर के नारायणपुर की रहने वाली एक महिला भी थी। तीसरे तल पर स्थित कमरा नंबर-304 में दोनों ठहरे हुए थे। सोमवार की सुबह 11.45 बजे महिला शोर मचाते हुए होटल के रिसेप्शन पर पहुंची।

विज्ञापन
dead body of a young man who was staying in a hotel with his female friend was found hanging. suicide note fou
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

परेड कोठी क्षेत्र स्थित होटल नंदनी पैलेस के कमरे में महिला मित्र के साथ ठहरे युवक का शव सोमवार को फंदे से लटका मिला। नायलॉन की रस्सी के सहारे बने फंदे से लटके शव का निचला हिस्सा जमीन छू रहा था। सिगरा थाने की पुलिस के अनुसार युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा था कि जीवन से तंग आ गया हूं। अब जीना नहीं चाहता हूं।

विज्ञापन

आईटीबीपी में कार्यरत गाजीपुर के कटारिया उपरवार निवासी उमेश सिंह यादव (35) होटल नंदनी पैलेस में 31 दिसंबर की रात 9:12 बजे पहुंचा था। उसके साथ में मिर्जापुर के नारायणपुर की रहने वाली एक महिला भी थी। तीसरे तल पर स्थित कमरा नंबर-304 में दोनों ठहरे हुए थे। सोमवार की सुबह 11.45 बजे महिला शोर मचाते हुए होटल के रिसेप्शन पर पहुंची। होटल के कर्मचारी को उसने उमेश की आत्महत्या की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस आई और शव को फंदे से नीचे उतार कर युवक के परिजनों को सूचना दी गई।

विज्ञापन

सिगरा थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि युवक तीन वर्ष से पत्नी से दूर था। महिला दो बच्चों की मां है और वर्ष 2016 से पति से अलग है। दोनों एक एप के माध्यम से मिले थे और एक-दूसरे के करीब आए थे। युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है और उसके कार्यस्थल पर भी बात की गई है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed