फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body found of teen girl family allegation of sexual harassment in bhadohi

यूपी: भदोही में किशोरी की सिर कूंचकर हत्या, खेत में मिली लाश, दुष्कर्म की आशंका

Thu, 01 Oct 2020 09:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 01 Oct 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Dead body found of teen girl family allegation of sexual harassment in bhadohi
demo pic
भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार दोपहर शौच के लिए गई किशोरी (14) की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। उसका लहूलुहान शव बाजरे के खेत में मिला। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आशनाई के शक में प्रतिशोध की खातिर किशोरी की हत्या की गई। दुष्कर्म के सवाल पर एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। उसके बाद ही इस बारे में पता चल पाएगा।
विज्ञापन

 मृत किशोरी अनुसूचित जाति की थी। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब वह सिवान की ओर गई थी। लौटने में देर हुई तो घरवाले उसकी तलाश करने लगे। पास के बाजरे के खेत में उसकी लहूलुहान लाश पड़ी मिली। चेहरे और शरीर पर चोट के कई निशान थे। कपड़े अस्त-व्यस्त थे।

घटनास्थल देखने से लग रहा था कि बदमाशों से काफी देर तक जूझी होगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। बाद में एसपी रामबदन सिंह ने फोरेसिंक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पड़ताल की। विंध्याचल के आईजी पीयूष श्रीवास्तव भी गांव पहुंचे। डॉग स्क्वॉयड को भी बुला कर छानबीन कराई गई। शाम को मृतका के पिता ने तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व गांव के कुंदन, कलेक्टर और प्रिंस ने शराब पीकर गाली-गलौज की थी और बर्बाद कर देने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार को बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed