फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body found near jaiprabha bridge nh 31 bihar border gun shot murder in ballia

जयप्रभा सेतु के नीचे मिला युवक का शव, खून से लाल हुआ पानी, गोली मारकर की हत्या

Mon, 16 Mar 2020 05:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 16 Mar 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Dead body found near jaiprabha bridge nh 31 bihar border gun shot murder in ballia
खून से लाल हुआ पानी। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 बैरिया-मांझी मार्ग पर स्थित जयप्रभा सेतु के बिहार की सीमा में पिलर नंबर-2 के नीचे मांझी पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया। मृतक के दोनों हाथ लाल रंग के गमछे से बंधे हुए थे। उसके सिर में गोली मारने का निशान था। शरीर से निकले खून से पानी पूरी तरह लाल हो गया था।

विज्ञापन


घटना की सूचना आग की तरह दोनों राज्यों में फैल गई। इसके बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। मृतक को देखकर स्थानीय लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। मृतक जींस पैंट और शर्ट पहने हुए था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा(बिहार) भेजा है। इस संबध में मांझी थाना के उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई है। जिस स्थान पर शव पाया गया है, वहां सिर्फ मछुआरे ही आते जाते हैं, इसलिए इसके भी मछुआरा होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस एंगल पर भी जांच में जुटी है कि किसी पुरानी दुश्मनी के कारण तो हत्याकांड को अंजाम नहीं दिया गया है। मृतक बिहार अथवा यूपी का है, इसकी जानकारी के लिए उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed