यूपी: कुएं में उतराता मिला सात साल की मासूम बच्ची का शव, मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सात साल की मासूम बच्ची का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
घटना जिले के बभनी थाना क्षेत्र के रम्पाकुरर गांव में शनिवार को देर शाम हुई है। जानकारी के अनुसार रीना कुमारी(7) पुत्री रामकिशुन अपने घर के पास खेल रही थी। इस बीच वह कब कुंए में गिर गई, किसी को पता नहीं चल सका।
रामकिसुन ने बताया कि वह घर पर नहीं थे। वह पुताई करने के लिए मिट्टी लाने गए थे। बच्ची के दादा रामप्रसाद क्यारी में धान की ढुलाई कर रहे थे। जब रीना के बाबा रामप्रसाद घर आए तो उसे खोजने लगे लेकिन कहीं पता नहीं चला।
कुछ देर बाद जब कुंए में पानी भरने गए तो रीना का शव कुएं में उतराया हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बच्ची के पिता को जाकर दी। सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। प्रधान पति रामकेश गुप्ता ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल ने बताया कि मां की तरफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।