फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dead bodies of husband and wife were found in closed room in Varanasi police engaged in investigation

Varanasi: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिले, चार दिन से नहीं निकले थे बाहर, दुर्गंध आने पर लगी मौत की खबर

Wed, 11 Jan 2023 08:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 Jan 2023 08:28 PM IST
सार

वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के बगबरियार में बुधवार को घर के बंद कमरे में पलंग पर पति-पत्नी के शव मिले। दोनों की मौत का कारण साफ नहीं है। घटना की सूचना से इलाके में हड़कंप है। 

विज्ञापन
dead bodies of husband and wife were found in closed room in Varanasi police engaged in investigation
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चेतगंज थानाक्षेत्र के बागबरियार सिंह मोहल्ले में बुधवार को पति-पत्नी के शव घर में बिस्तर पर पड़े मिले हैं। शव से दुर्गंध आ रही थी। लिहाजा, दंपती के तीन से चार दिन पहले मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद डीसीपी काशी आरएस गौतम और चेतगंज पुलिस ने जांच की। जिस कमरे में शव मिले हैं, उससे फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत की असली वजह जानने के लिए चेतगंज पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराने भेजा है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होगा। बागबरियार सिंह मोहल्ले में प्रमोद श्रीवास्तव (65) और उनकी पत्नी पूनम श्रीवास्तव (60) घर में अकेले रहते थे। दंपती की कोई संतान नहीं थी।

विज्ञापन

आसपास के लोगोंं नहीं था दंपती का कोई मतलब

निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े प्रमोद श्रीवास्तव कुछ साल से कामकाज छोड़ चुके थे। किसी तरह पति-पत्नी की जीविका चलती थी। जानकारी के मुताबिक, घर में अकेले रहने वाले दंपती का आसपास के लोगों से मिलना-जुलना नहीं था। मैदागिन में रहने वाले साढ़ू प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव कभी-कभार घर आते-जाते थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

वह अक्सर फोन पर प्रमोद का कुशलक्षेम पूछते थे, लेकिन कुछ दिनों से बात नहीं हो सकी थी। दंपती का फोन भी नहीं उठ रहा था। इसी वजह से प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव बुधवार की सुबह बागरियार सिंह मोहल्ला पहुंच गए। उन्होंने मृतक के घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। घर के अंदर से दुर्गंध आ रही थी।

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। चेतगंज थाना प्रभारी राजेश सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर आए और दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दंपती के शव एक कमरे में बिस्तर पर पड़े थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कुछ दिन पहले ही मौत हो चुकी थी। शरीर की हड्डियां तक दिखने लगी थीं।   

पड़ोसियों के बयान दर्ज किए

चेतगंज पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और बयान भी दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक, दंपती पिछले तीन-चार दिन से घर में ही थे। पड़ोसियों से बहुत ज्यादा संपर्क नहीं था। इससे पहले मृतक प्रमोद श्रीवास्तव के दो भाइयों की मौत हुई थी। साढ़ू पहुंचने के बाद पुलिस को जानकारी मिल सकी है। अगर जानकारी नहीं मिलती तो ऐसे ही शव पड़े रहते। 

डीसीपी काशी आरएस गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम ने कमरे की छानबीन की और साक्ष्य जुटाए हैं। दंपती अक्सर बीमार रहते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

पुलिस अलग-अलग बिंदुओं की कर रही जांच

चेतगंज पुलिस अब दंपती की मौत की असली वजह तलाशने में लगी है। बताया जा रहा है कि दंपती की आर्थिक स्थिति खराब थी। ठंड लगने की भी आशंका है। दंपती बीमार रहते थे। दवाइयां चल रहीं थीं। फॉरेंसिक टीम को मौके से शुगर सहित अन्य बीमारियों की दवाइयां मिली हैं। बहरहाल, सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई  की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed