{"_id":"62f4d5d60f80785ebb38b0b0","slug":"dcm-collided-at-high-speed-driver-died-on-the-spot-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Accident In Varanasi: आगे चल रहे ट्रक का टायर हुआ ब्लास्ट, तेज रफ्तार डीसीएम जा भिड़ी, चालक की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Varanasi: आगे चल रहे ट्रक का टायर हुआ ब्लास्ट, तेज रफ्तार डीसीएम जा भिड़ी, चालक की मौके पर ही मौत
Thu, 11 Aug 2022 03:46 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 11 Aug 2022 03:46 PM IST
सार
रिंग रोड पर खेवसीपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से चल रहा डीसीएम अचानक ट्रक से जा भिड़ा जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृत ट्रक चालक गोपाल सरोज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर खेवसीपुर गांव के सामने बुधवार की रात में आगे चल रहे ट्रक में डीसीएम जा भिड़ी। जिससे चालक की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह से चालक के शव को बाहर निकाल कर थाने ले आई। परिवार के लोगों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
आजमगढ़ के बरदह थाने के भगवती पुर गांव का निवासी गोपाल सरोज (46 वर्ष) बुधवार की रात में रेनूकूट से अपनी डीसीएम पर टायर का पाउडर लादकर मेरठ जा रहा था। सुबह चार बजे रिंग रोड खेवसीपुर गांव के सामने पहुंचा तभी आगे जा रहे ट्रक का टायर फट गया। जिससे वह ट्रक अनियंत्रित हो गया और ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त डीसीएम
- फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार से चल रही डीसीएम ट्रक में जाकर पिछे से जोरदार टक्कर मार दिया। आवाज इतनी तेज थी की आस पास के लोग मौके पर आ गये । लोगों ने तत्काल घटना की सूचना लोहता पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और डीसीएम मे फंसे चालक को बाहर निकाला तब तक उसकी की मौत हो चुकी थी।
उसके पास मिले मोबाईल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया । सूचना मिलते ही परिवार के लोग लोहता थाने आ गये। मृतक गोपाल सरोज के दो बेटे आकाश और भोला और एक बेटी निकिता है। पत्नी सुनिता देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
उसके पास मिले मोबाईल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया । सूचना मिलते ही परिवार के लोग लोहता थाने आ गये। मृतक गोपाल सरोज के दो बेटे आकाश और भोला और एक बेटी निकिता है। पत्नी सुनिता देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।