फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DCF will open fertilizer sales and paddy-wheat procurement centers

Varanasi News: उर्वरक बिक्री और धान-गेहूं खरीद केंद्र खोलेगा डीसीएफ

Thu, 29 May 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
DCF will open fertilizer sales and paddy-wheat procurement centers
डीसीएफ कार्यालय में बुधवार को दुद्धी सहकारी फेडरेशन लिमिटेड बोर्ड की बैठक हुई। अध्यक्ष रईसा खातून की अध्यक्षता में हुई बैठक में 13 बिंदुओं पर चर्चा की गई। नए धान-गेहूं खरीद व उर्वरक विक्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन

फेडरेशन के वर्तमान आर्थिक स्थिति, किराया वसूली, नवीनतम आवास-दुकान के आवंटन, फेडरेशन में किए जा रहे उर्वरक एवं मूल्य समर्थन योजना अंतर्गत धान-गेहूं खरीद व्यवसाय की प्रगति पर सदस्यों ने विचार रखे।
विज्ञापन

डीसीएफ कार्यालय, अतिथि गृह, सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड की मरम्मत कराने पर भी सहमति बनी। सदस्यों ने झारोखुर्द के भट्ठी मोड़, कोन के कचनरवा, बभनी, शीशटोला, म्योरपुर व सेंदुर गांव में उर्वरक और धान-गेहूं क्रय विक्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सभी ने सहमति जताई। बैठक में अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष व डीसीएफ डायरेक्टर जीत सिंह खरवार, अपर जिला सहकारी अधिकारी अजय कुमार सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव मनोज कुमार सिंह, डीसीएफ डायरेक्टर सूर्यमणि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed