फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DBT money did not reach the accounts of 20% of children

Varanasi News: 20 फीसदी बच्चों के खाते में नहीं पहुंचा डीबीटी का पैसा

Mon, 10 Nov 2025 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
DBT money did not reach the accounts of 20% of children
जिले के 1143 प्राथमिक विद्यालयों के 20 फीसदी छात्रों को डीबीटी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे ठंड शुरू होने के बाद भी बच्चे यूनिफाॅर्म, जूते, मोजे और स्वेटर नहीं खरीदा पा रहे हैं। इसे लेकर अभिभावक चिंतित हैं। हालांकि, योजना का लाभ न मिल पाने का कारण अभिभावकों के द्वारा भरी गई आधार कार्ड संबंधी गलत जानकारी हैं। परिषदीय स्कूलों में बिना आधार कार्ड वाले बच्चों के नामांकन पर रोक है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आधार कार्ड के आधार पर नामांकित बच्चों को ही डीबीटी का लाभ दिया जा रहा है। कुछ छात्रों के अभिभावकों की ओर से आधार कार्ड में गलत डेटा फीड कर विद्यालय में उपलब्ध कराया गया है। किसी छात्र का नाम गलत है, किसी का मोबाइल नंबर सही नहीं है तो किसी का आधार बैंक से लिंक नहीं है। इसी वजह से बच्चों के खाते में पैसा नहीं जा पा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग से लगातार ऐसे छात्रों को चिह्नित कर उनके अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। विभाग बच्चों को दो यूनिफाॅर्म, एक सेट जूते, मोजे, स्वेटर, टोपी खरीदने के लिए 1200 रुपये अभिभावकों के खाते में भेजता है। बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि आधार कार्ड में गलतियां होने के कारण छात्रों को डीबीटी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, विभागीय कर्मी और शिक्षक लगातार अभिभावकों से मिलकर इसका हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही सभी छात्रों के खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed