{"_id":"671ff35f3fe96817650b95a4","slug":"daughters-of-varanasi-defeated-ayodhya-by-10-avenged-the-defeat-in-jhansi-varanasi-news-c-20-vns1056-773295-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वाराणसी की बेटियों ने अयोध्या को 10 से हराया, झांसी में मिली हार का बदला लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वाराणसी की बेटियों ने अयोध्या को 10 से हराया, झांसी में मिली हार का बदला लिया
विज्ञापन
बालिका टीम बनी चैंपियन, टीम ने चार मैचों में 56 गोल किए
नंबर गेम :
20-10 था स्कोर
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। अयोध्या में हुई प्रादेशिक सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को वाराणसी मंडल ने जीत दर्ज की। फाइनल में वाराणसी ने अयोध्या मंडल को 10 गोल से हराकर झांसी में मिली हार का बदला ले लिया। इस जीत के साथ वाराणसी मंडल ने चैंपियन का खिताब जीत लिया।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के समन्वय से अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में प्रादेशिक प्रतियोगिता हुई। काजल पटेल और अंतिमा ने तेज आक्रमण से शुरुआत की। अयोध्या की टीम जब तक संभालती पाती तब तक स्कोर 6-0 हो चुका था। वाराणसी की गोलकीपर सेजल सिंह ने तीन बार डाइव लगाकर अयोध्या के आक्रमण को बेकार कर दिया। हाफ टाइम तक स्कोर 10-5 रहा। दूसरे हाफ में स्नेहा चौहान और अनैशा सिंह ने तेज शॉट लगाए। लंबी सीटी बजने तक 20-10 स्कोर पहुंच चुका था। काजल ने छह, अंतिमा ने पांच, स्नेहा और अनैशा ने चार-चार गोल दागे। प्रतियोगिता 25 से 28 अक्तूबर तक खेली गई। विजेता टीम में नौ खिलाड़ी विकास इंटर कॉलेज की हैं। उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह और जिला हैंडबाल संघ के सचिव शम्स तबरेज शंपू ने खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर को बधाई दी है।
काजल ने किए सबसे ज्यादा 21 गोल
वाराणसी मंडल की स्ट्राइकर खिलाड़ी काजल पटेल ने प्रतियोगिता में सबसे अधिक 21 गोल किए। उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। वाराणसी की टीम चार मैच में 56 गोल करने में कामयाब हुई।
विज्ञापन
संसाधन का अभाव नहीं बन सका रोड़ा
वाराणसी मंडल की 10 बालिका खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्र से आती हैं। साथ ही निम्न आय वर्ग से होने के बावजूद संसाधनों की कमी को सफलता के राह में रोड़ा नहीं बनने दिया। ज्यादातर के अभिभावक श्रमिक हैं या खेतों में मजदूरी करते हैं।