फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   daughters from varanasi is ready to shine in world of acting bollywood see in pictures

प्रतिभा: अभिनय की दुनिया में जलवा बिखेरने को तैयार काशी की बेटियां, शार्ट फिल्म और टीवी सीरियल की कर रहीं शूटिंग

Fri, 31 Dec 2021 01:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 31 Dec 2021 01:34 PM IST
सार

बनारस की कई बेटियां अभिनय की दुनिया में अपना जलवा बिखेर रही हैं। नए साल में अपने अभिनय के कॅरियर को और निखारने के लिए खुद को तैयार कर रहीं है। 

विज्ञापन
daughters from varanasi is ready to shine in world of acting bollywood see in pictures
अभिनय की दुनिया में जलवा बिखेरने को तैयार काशी की बेटियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। जिन लोगों में प्रतिभा होती है, वह अपना माध्यम खुद बना लेते हैं। इसी उम्मीद के साथ बनारस की कई बेटियां अभिनय की दुनिया में अपना जलवा बिखेर रही हैं। नए साल में अपने अभिनय के कॅरियर को और निखारने के लिए खुद को तैयार कर रहीं है। शार्ट फिल्म, नाट्य मंच, एलबम के गाने, टीवी सीरियल के जरिये खुद के अभिनय को संवार कर बड़े पर्दे पर चमकने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


बड़े पर्दे पर काम करना चाहती है किमाया

लंका की रहने वाली 23 वर्षीय किमाया अभिनय की दुनिया में नाम कमा रहीं हैं। टीवी सीरियल क्राइम अलर्ट में रोल करने के बाद 2017 में जी टीवी के पिया अलबेला सीरियल में काम कर लोगों को आकर्षित किया। अभी कश्मीर में दो गानों की शूटिंग हुई है। उन्होंने बताया कि इस साल बड़े पर्दे पर काम करने की चाह है। बात भी चल रही है, उम्मीद है कुछ अच्छा करके अभिनय की दुनिया में शहर का नाम बढ़ा सकूंगी।
विज्ञापन

अभिनय की दुनिया में काम करना आसान नहीं

सिगरा निवासी श्रृष्टि अभिनय और मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़ी हैं। क्राइम अलर्ट, सावधान इंडिया और बनारस से संबधित कई शार्ट फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। श्रृष्टि ने बताया कि बनारस से निकल कर अभिनय की दुनिया में काम करना आसान नहीं है, लेकिन कोशिश करने से यह संभव हो पा रहा है। अभिनय की दुनिया को लेकर अभी भी यहां के लोगों की सोच ठीक नहीं है। नए साल में एक एनजीओ के जरिये बेटियों के अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक नाटक में अभिनय करेंगी। 

 

एक्टिंग के क्षेत्र में बनाना चाहती हूं कॅरियर

कल्पना सिंह ने भोजपुरी गाने से अभिनय की शुरुआत की। शिवपुर की रहने वाली कल्पना ने बताया परिवार में कोई इस अभिनय की दुनिया से नहीं जुड़ा है। उन्हें अपना कॅरियर इस क्षेत्र में बनाना है। भोजपुरी गाने के बाद अईगिरि नंदिनी गाने पर अभिनय किया जिसे लोगों से खूब वाहवाही मिली। उसके बाद वेब सीरीज रक्तांचल-2 और कंट्री माफिया में अभिनय किया है। इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहीं हैं।

विज्ञापन

भविष्य में और अच्छा करने का होगा प्रयास

रामनगर की नव्या पांडेय ने बताया 2013 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। कामायनी, अंधायुग, बिखरे सपने जैसे नाटक में अभिनय से अपना जलवा बिखेरा। हाल ही में आयी हिंदी फिल्म हेलमेट में काम के बाद लोगों से काफी सराहना मिली। वेब सिरीज रक्तांचल में काम करने के बाद अभी रक्तांचल-2 और कंट्री माफिया, एम फॉर माफिया में काम किया है। जो इस साल रिलीज होगें। उन्होंने कहा, भविष्य में और अच्छा करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed