फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   darshan pujan start in Garbhagriha at kashi vishwanath temple in varanasi after two month devotees chants har har mahadev

खुशी की लहर: सवा दो महीने बाद काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं को मिला प्रवेश, गूंजा हर-हर महादेव

Sun, 27 Jun 2021 05:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Jun 2021 05:03 PM IST
सार

सवा दो महीने बाद  काशी विश्वनाथ मंदिर में पूर्व की भांति ही व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसमें मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश दिया जाएगा जो जल चढ़ा सकेंगे। काशीवासियों की अटूट श्रद्धा और उनकी मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
darshan pujan start in Garbhagriha at kashi vishwanath temple in varanasi  after two month devotees chants  har har mahadev
काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दरबार हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। सवा दो महीने बाद दर्शन पूजन की पुरानी व्यवस्था लागू होने से नियमित दर्शनार्थियों में खुशी की लहर है। रविवार को मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं को कोविड प्रोटोकॉल के साथ गर्भगृह में प्रवेश मिला। श्रद्धालुओं ने सवा दो महीने के लंबे अंतराल के बाद बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक किया।

विज्ञापन


मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर में पूर्व की भांति ही व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसमें मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश दिया जाएगा जो जल चढ़ा सकेंगे। उन्होंने बताया कि काशीवासियों की अटूट श्रद्धा और उनकी मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दर्शन पूजन के दौरान सभी श्रद्धालुओं को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस के दूसरे संक्रमण के दौर में बाबा दरबार में दर्शन पूजन प्रतिबंधित कर दिया गया था। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालु हित में रविवार से नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस व्यवस्था के तहत अब श्रद्धालु गर्भगृह में जाकर बाबा का जलाभिषेक कर सकेंगे। अब तक गर्भगृह के बाहर से झांकी दर्शन और बाहर से ही जलाभिषेक की व्यवस्था लागू थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शासन की ओर से जारी पत्र के बाद वीकेंड लॉकडाउन में भी श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर में 15 अप्रैल से बाबा दरबार एवं अन्नपूर्णा मंदिर आने वाले भक्तों को तीन दिन पूर्व का आरटीपीसीआर निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया गया था। हालांकि 8 जून से कुछ शर्तों के साथ आम भक्त भी बाबा दरबार और मां अन्नपूर्णा का दर्शन-पूजन करने लगे थे।  हालांकि, इसके बाद भी गर्भगृह में प्रवेश और पूजन पर प्रतिबंध था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed