{"_id":"5919e5a24f1c1b4612f2298c","slug":"daroga-complaints-another-daroga-at-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को न्याय दिलाने के लिए दरोगा ने एसएसपी से लगाई गुहार, पढ़िए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को न्याय दिलाने के लिए दरोगा ने एसएसपी से लगाई गुहार, पढ़िए क्या है मामला
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 16 May 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी नितिन तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के बरदह थाने में तैनात दरोगा विजेंद्र सिंह ने रामनगर पुलिस की कार्रवाई और रामनगर थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एसएसपी से न्यायोचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामला विजेंद्र के बेटे के खिलाफ रामनगर थाने में दर्ज मुकदमे से जुड़ा है।
दरोगा विजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका परिवार रामनगर थाना क्षेत्र के सगरा रामपुर में रहता है। पांच मई को उनके बेटे विवेक यादव को उसके दोस्त नीरज ने फोन किया। बताया कि उसके रिश्तेदार की लड़की परीक्षा देने आई थी और टेंगरा मोड़ स्थित एक होटल में ठहरी।
उसके साथ होटल के मैनेजर ने छेड़खानी और बदसलूकी की है। दोनों युवती को लेकर रामनगर थाने पहुंचे और पालकी होटल के मैनेजर के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद रामनगर थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने होटल के मैनेजर विजय कुमार सिंह से मिलीभगत कर ली और पांच मई को ही विवेक सहित अन्य के खिलाफ मोबाइल लूट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया।
दरोगा ने एसएसपी से मांग की है कि थाने और होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।