फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   darmsangh shiksha mandal

सवा लाख किशमिश से पूजे गए गणपति

Mon, 29 Jul 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
darmsangh shiksha mandal
वाराणसी। धर्मसंघ शिक्षा मंडल का प्रांगण रविवार को वैदिक ऋचाओं से गूंज उठा। धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के 112वें प्राकट्योत्सव का शुभारंभ प्रथमेश के किशमिश लक्षार्चन से हुआ। 125 दंपतियों ने सवा लाख किशमिश से लक्षार्चन किया। रविवार को विधि-विधान से भगवान गणेश का षोडशोपचार एवं राजसोपचार पूजन किया गया।
विज्ञापन

प्रथमेश के पूजन के उपरांत भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए वरुण कलश पूजन किया गया। अनादि गणेश का पंचामृत स्नान कराया गया। इसके उपरांत फलोदक स्नान, गर्भोदक स्नान, पुष्पोदक स्नान, गंधोदक स्नान तथा भिन्न-भिन्न द्रव्यों से स्नान कराया गया। धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकर देव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में हुए लक्षार्चन के लिए धर्मसंघ प्रांगण में पूजन मंडप बनाया गया। इसके उपरांत पीतांबर वेशधारी दंपतियों ने गणेश सहस्त्रावली में उल्लेखित 1008 नामों से प्रथमेश को द्रार्क्षाद्ध अर्पित किया।
विज्ञापन

मुख्य यजमान पं. जगजीतन पांडेय व रजनी पांडेय ने पूजन अर्चन कराया। पूजन में मुख्य रूप से डॉ. गोरखनाथ तिवारी, प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी, पूर्व सांसद प्रदीप दुबे, राजमंगल पांडेय, यशोवर्धन त्रिपाठी, नवीन दुबे, संतोष ओझा आदि शामिल रहे। पूजन के उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ। समस्त पूजन अनुष्ठान आचार्य टीवी राघव घनपाठी के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ। उनके साथ पं. शिवपूजन पांडेय, दयाशंकर, रामानंद पांडेय आदि आचार्यों ने पूजन कराया। धर्मसंघ शिक्षा मंडल के महामंत्री जगजीतन पांडेय ने बताया कि सोमवार को प्रात: 10 बजे से काशी के प्रकांड विद्वानों द्वारा शास्त्रार्थ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed