फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Darkness in colonies due to underground cable fault

Varanasi News: अंडर ग्राउंड केबल फाल्ट होने से कालोनियों में अंधेरा

Wed, 09 Aug 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Darkness in colonies due to underground cable fault
विज्ञापन

लहरतारा पुलिस चौकी के सामने मंगलवार की शाम अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट होने से शहर के कई काॅलोनियों में अंधेरा छाया रहा। शाम करीब 6 बजे से कटी बिजली छह घंटे से अधिक समय तक नहीं आई। इस कारण गर्मी से जहां लोग बेचैन हो गए, वहीं घरों में पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। अधिकारियों, कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद किसी तरह रात 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार शाम करीब छह बजे लहरतारा में केबल फाल्ट होने की जानकारी आसपास के लोगों ने बिजली उपकेंद्र को दी। सूचना पाकर अधिशासी अभियंता आशीष कुमार तुरंत जेई और अन्य कर्मचारियों को पूरे उपकरणों के साथ लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में जुट गए। मामला अंडरग्राउंड केबल से जुड़ा था, इस कारण फाल्ट का पता लगाने में कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कटौती की वजह से सबसे अधिक प्रभाव मंडुवाडीह डीपीएच उपकेंद्र से जुड़े फीडर पर देखने को मिला। शाम छह बजे से शिवदासपुर, केराकतपुर, चेतनानगर कालोनी, लहरतारा, आकाश बिल्डर, भिटारी हथियान वीर बाबा कालोनी, सिंधुरिया कालोनी, सरस्वती नगर कॉलोनी सहित कई जगहों पर अंधेरा छाया रहा। सबसे अधिक परेशानी पानी भरने को लेकर हुई।
विज्ञापन

----------
उपकेंद्र से नहीं मिल पाई जानकारी

मंगलवार शाम से बिजली कटौती होने के बाद लोग उपकेंद्र को फोन करते रहे लेकिन बिजली आपूर्ति कब बहाल होगी, इस बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाई। महावीर हाइट्स में रहने वाले डॉ. मुकेश राय, अल्पेश पटेल, सिंधुरिया काॅलोनी निवासी भूपेश सिंह, मार्कंडेय सिंह, हथियानवीर बाबा कालोनी निवासी संदीप राउत, राज गुप्ता, रवि गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, दिनेश झा आदि ने बताया कि उपकेंद्र पर फोन करने पर पहले तो फोन बिजी जा रहा था, उसके बाद किसी तरह कर्मचारियों ने फोन उठाया लेकिन बिजली कब तक जाएगी, इस बारे में सही जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले लोग
-शाम छह बजे बिजली कट गई। करीब तीन घंटे तक इन्वर्टर चला लेकिन इसके बाद वो भी बंद हो गया। घर में अंधेरा छा गया तो मोमबत्ती जलानी पड़ी। आधी रात तक जागकर गुजारनी पड़ी।-रामकुमार गुप्ता, हथियानवीर बाबा कालोनी
-बिजली कटने से परेशानी हुई। उपकेंद्र पर भी फोन करने पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बिजली निगम को एक बार नए सिरे से अंडरग्राउंड केबल की जांच करानी चाहिए।-डॉ. मुकेश राय, महावीर हाइटस, मंडुवाडीह
-बिजली जब कटी तो लगा कि घंटे, दो घंटे में आ जाएगी लेकिन यह नहीं पता था कि आधी रात तक बिजली के आने का इंतजार करना पड़ेगा। मोबाइल डिस्चार्ज होने के साथ ही पानी की समस्या हुई।-सरला लाखोटिया, आकाश बिल्डर्स लहरतारा

-बिजली निगम को चाहिए कि वह पोल पर जर्जर तार बदलवाने के साथ ही अंडरग्राउंड केबल के सिस्टम को भी सही तरीके से दिखवाए। आए दिन इस तरह की फाल्ट से परेशानी हो रही है।-रघु मेहरा, महावीर हाइटस, मंडुवाडीह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed