फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Darbhanga-Varanasi City Express will be canceled today

Varanasi News: अन्य केंद्रों के लिए आज निरस्त रहेगी दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस

Tue, 20 Jun 2023 07:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 07:34 PM IST
विज्ञापन
Darbhanga-Varanasi City Express will be canceled today
यार्ड रिमॉडलिंग और दोहरीकरण के चलते बदले रूट से चलेंगी कई ट्रेनें
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। औडिहार यार्ड रिमॉडलिंग और औडिहार-सादात स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन बाधित हो रहा है। 21 जून को दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है। रेलवे ने कई ट्रेनों को बदले रूट से चलाने का निर्णय लिया है। वाराणसी और वाराणसी सिटी से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 21 से 25 जून तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस जंघई-वाराणसी-औडिहार-मऊ की जगह जंघई-जौनपुर-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलेगी। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-औडिहार-मऊ की जगह वाराणसी-शाहगंज-मऊ के रास्ते जाएगी। इसी तरह दुर्ग से 21 व 23 जून तक दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-औड़िहार-मऊ-गोरखपुर के स्थान पर प्रयागराज-सुल्तानपुर-अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते जाएगी।
विज्ञापन

लखनऊ से 21 से 25 जून तक चलने वाली लखनऊ-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। जबकि 22 से 26 तक वाराणसी सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ से चलेगी। 24 जून को चलने वाली 22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी वाराणसी सिटी से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article