फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dandiya gathering will be organized at 30 places, Tanman will dance

Varanasi News: 30 स्थानों पर सजेगी डांडिया की महफिल, थिरकेंगे तनमन

Sat, 12 Oct 2024 03:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Dandiya gathering will be organized at 30 places, Tanman will dance
30 स्थानों पर सजेगी डांडिया की महफिल, थिरकेंगे तनमन
विज्ञापन

- क्लबों, संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की ओर से हो रहा गरबा और डांडिया का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। देवी की आराधना के महापर्व शारदीय नवरात्र में श्रद्धालु मां की भक्ति में लीन रहते हैं। दुर्गा पंडालों में भक्तिभाव की एक अलग ही आभा निखरती है। वहीं, माता रानी की आराधना डांडिया और गरवा के जरिये भी होती है। इन दिनों गरबा और डांडिया रास में भक्तों का उत्साह, उमंग और उल्लास दूना है। नवरात्र खत्म होने को है लेकिन अभी अगले 10 से 15 दिनों के बीच 30 से अधिक स्थानों पर इसकी महफिल सजेगी। क्लब और सामाजिक संगठन इसकी तैयारियाें में जुटे हैं। 50 हजार से अधिक महिला, पुरुष, युवा व बच्चे इसमें भाग लेंगे।
बनारस में बसे गुजराती समाज के अलावा क्लब और सामाजिक संगठन इसका आयोजन कर रहे हैं। रोटरी क्लब के पूर्व मंडलाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि 14 अक्तूबर को महमूरगंज में डांडिया का आयोजन होगा। लायंस क्लब के मंडलाध्यक्ष बलबीर सिंह बगा ने बताया कि 13 अक्तूबर को पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में 20 क्लबों के पदाधिकारी व सदस्य डांडिया रास में भाग लेंगे। हरहुआ में भी चार क्लबों की ओर से कार्यक्रम होगा। जायसवाल क्लब की ओर से 19 अक्तूबर को मंडुवाडीह में डांडिया होगा। इनके अलावा सिंधी, मारवाड़ी, केशरी, वैश्य समाज के अलावा संस्थाओं की ओर से नमो घाट, सिगरा, मंडुवाडीह, नाटीइमली, महमूरगंज, छावनी आदि इलाकों के लॉन व होटलों में डांडिया व गरबा का आयोजन अगले एक सप्ताह में होने जा रहा है।
विज्ञापन


यहां होता है नौ दिनों तक डांडिया रास
नवरात्र भर डांडिया व गरबा रास से माता की आराधना होती है। श्रीवल्लभ युवक परिषद की ओर से गोपाल मंदिर चौखंभा, श्रीगुजराती नवरात्र महोत्सव ट्रस्ट की ओर से कैलाश मठ महमूरगंज, गुर्जर छात्र समिति की ओर से बुलानाला, उत्तर क्षेत्र बाज खेड़ावाल गुजराती समाज की ओर से पक्का महाल के उतारा व सुतटोला स्थित जोशी जी के बगीचा में नवरात्र के नौ दिनों तक डांडिया व गरबा रास होता है। नवरात्र के नौ दिनों में मां का अलग-अलग रंग में शृंगार होता है। इन रंगों में ही भक्त परिधान धारण करते हैं। संदीप पांड्या ने बताया कि मां के शृंगार के वस्त्र के अनुसार डांडिया में भी भक्त भी परिधान पहनकर शामिल होते हैं। इसमें लाल, गुलाबी, केसरिया, सफेद आदि रंग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed