फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dance incident in district hospital, three days have passed since the order of Deputy Chief Minister investig

Varanasi: जिला अस्पताल में डांस प्रकरण, उपमुख्यमंत्री के आदेश का बीता तीन दिन, नहीं शुरू हो सकी जांच

Sun, 17 Nov 2024 12:02 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 17 Nov 2024 12:02 AM IST
सार

जिला अस्पताल में कर्मचारियों के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद खबर है कि अभी तक जांच शुरू भी नहीं हो सकी है। मामले को लेकर डिप्टी सीएम ने आदेश भी दिया था और सीएमओ ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है जांच रिपोर्ट देने की तिथि नजदीक आ गई लेकिन जांच नहीं होने से सवाल खड़े हो रहे हैं कि कहीं बचाने का प्रयास तो नहीं हो रहा।

विज्ञापन
Dance incident in district hospital, three days have passed since the order of Deputy Chief Minister investig
अस्पताल डांस मामले पर डिप्टी सीएम की पोस्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में प्रमोशन पार्टी में स्टाफ नर्स और कर्मचारियों के ठुमके लगाए जाने के मामले में उपमुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठकके आदेश देने के तीन दिन बाद भी जांच नहीं शुरू हो पाई है। मामले में 14 नवंबर को ब्रजेश पाठक ने सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा था। आदेश के तीसरे दिन भी कुछ नहीं हो सका। इधर जांच कमेटी के अध्यक्ष मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ.एसपी सिंह ने अपनी जगह वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.सत्येन राय को जांच अधिकारी नामित करते हुए जांच करने की जिम्मेदारी दी है। जिला अस्पताल में चार स्टाफ नर्सों के प्रमोशन की खुशी में हुई पार्टी में डयूटी वाले ड्रेस में स्टाफ नर्सों और कर्मचारियों के हिंदी, फिल्मी गीतों पर ठुमके लगाने का वीडियो वायरल होने का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की थी।

विज्ञापन


14 नवंबर को उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट कर ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात लिखी थी। साथ ही सीएमओ को एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट भी मांगी थी। इधर सीएमओ ने 14 नवंबर को ही स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश का हवाला देते हुए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इसमें मंडलीय अस्पताल के एसआईसी को स्वयं या नामित अधिकारी को अध्यक्ष, शास्त्री अस्पताल के सीएमएस डॉ. गिरीश चंद्र, एडिशनल सीएमओ डॉ.एसएस कन्नौजिया और शहरी सीएचसी चौकाघाट की अधीक्षक डॉ. फाल्गुनी गुप्ता को सदस्य बनाया गया है। इसमें सीएमओ ने जांच कर 18 नवंबर तक रिपोर्ट मांगी है। अब तक तीन दिन बीत गया लेकिन जांच शुरू नहीं हो सकी है। रविवार यानी 17 नवंबर को अस्पताल भी बंद रहेंगे। ऐसे में रिपोर्ट देना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों के अनुरुप एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed