{"_id":"6af81329ed4318d91404c5fe","slug":"dalmandi-road-widening-mla-dr-neelkanth-tiwari-conducts-an-inspection-and-states-work-will-be-completed-by-30-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालमंडी सड़क चौड़ीकरण: विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी निरीक्षण कर बोले, 30 दिसंबर तक काम होंगे पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालमंडी सड़क चौड़ीकरण: विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी निरीक्षण कर बोले, 30 दिसंबर तक काम होंगे पूरे
Sat, 14 Nov 2026 01:23 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:23 PM IST
सार
विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और डीएम सत्येंद्र कुमार ने दालमंडी सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि बारिश की वजह से निर्माण कार्य की प्रगति कम हुई थी लेकिन अब कार्य में तेजी दिखनी चाहिए।
विज्ञापन
दालमंडी सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण करते विधायक और डीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दालमंडी में चल रहे सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों का शुक्रवार को दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और डीएम सत्येंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान दालमंडी चौड़ीकरण और सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति, उसमें हो रही देरी की समीक्षा की।
विज्ञापन
विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि बारिश की वजह से निर्माण कार्य की प्रगति कम हुई थी लेकिन अब कार्य में तेजी दिखनी चाहिए। 30 दिसंबर तक सीवर, पानी और सड़क आदि का प्रमुख कार्य हर हाल में पूरा होना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने डीएम को आवश्यकतानुसार अधिकारी नियुक्त करके रोज काम की मॉनीटरिंग कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी व अभियंताओं से कहा कि कार्य को प्राथमिकता दीजिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
दालमंडी का चौड़ीकरण वाराणसी की महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल है। इसका उद्देश्य संकरी सड़कों के कारण लगने वाले जाम को कम करना और मैदागिन, नई सड़क, चौक तथा गोदौलिया क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाना है।
परियोजना के तहत लगभग 650 मीटर लंबे दालमंडी मार्ग को मौजूदा करीब 5.6 मीटर चौड़ाई से बढ़ाकर लगभग 17.5 मीटर करने की योजना है। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
