{"_id":"6986ca74a6604586310d12df","slug":"dal-mandi-widening-campaign-three-houses-demolished-in-dal-mandi-using-jcb-in-varanasi-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालमंडी चौड़ीकरण अभियान: जेसीबी से दालमंडी में तोड़े गए तीन मकान, ध्वस्तीकरण के लिए कराई गई मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालमंडी चौड़ीकरण अभियान: जेसीबी से दालमंडी में तोड़े गए तीन मकान, ध्वस्तीकरण के लिए कराई गई मुनादी
Sat, 07 Feb 2026 10:45 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:45 AM IST
सार
Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत दालमंडी में लगातार मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को लगातार मौके से हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत शुक्रवार को तीन मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। जहां जगह मिली वहां जेसीबी से और जहां कम जगह थी वहां मजदूर हथौड़े से तोड़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को लगातार मौके से हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को चिह्नित भवनों को तोड़े जाने की सूचना दी गई, इसके बाद तोड़ने की कार्रवाई की गई। पूर्व में 25 भवनों को तोड़ने की कार्रवाई चल रही थी, जिसे आगे बढ़ाया गया। उनके मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: गोलघर के एक युवा व्यापारी ने शुभम को दिए थे 10 सिमकार्ड, एसआईटी की जांच में सामने आई ये बात
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी की ओर से 200 मजदूर लगाए गए हैं, जो पुराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों का मलबा हटाने में जुटे हैं। मलबा हटने के बाद सड़क के दोनों ओर उपलब्ध चौड़ाई का आकलन किया जाएगा, ताकि आगे की कार्ययोजना तय की जा सके।