फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough Syrup Case young businessman from Golghar given Shubham 10 SIM cards in Varanasi

Cough Syrup Case: गोलघर के एक युवा व्यापारी ने शुभम को दिए थे 10 सिमकार्ड, एसआईटी की जांच में सामने आई ये बात

Sat, 07 Feb 2026 10:20 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 07 Feb 2026 10:20 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में गोलघर के एक युवा व्यापारी ने कफ सिरप तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल को 10 सिमकार्ड दिए थे। एसआईटी की जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। 

विज्ञापन
Cough Syrup Case young businessman from Golghar given Shubham 10 SIM cards in Varanasi
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोडीन युक्त कफ सिरप के सरगना और 75 हजार रुपये के इनामी शुभम जायसवाल ने चौक क्षेत्र के 10 मोहल्लों के 100 से अधिक युवाओं को अपने साथ जोड़ रखा था। मोहल्ले में एकदम शांत रहने वाले इन युवकों ने शुभम को विदेश भेजने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन


मैदागिन गोलघर के युवा होटल व्यापारी ने शुभम जायसवाल को 10 सिमकार्ड खरीदे और रथयात्रा से खरीदे गए इन सिमकार्ड को बाबतपुर एयरपोर्ट पर शुभम को बंद लिफाफे में थमाया। एसआईटी ने उक्त युवक की फुटेज भी एयरपोर्ट से साक्ष्य के तौर पर कब्जे में ली है। कोतवाली पुलिस ने युवा व्यापारी के घर दबिश दी, लेकिन घर के सदस्य घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन


कोतवाली एसआईटी की जांच में सामने आया कि गोदौलिया में लग्जरी होटल खोला गया, जिसमें कोडीन के पैसे का निवेश किया गया। शुभम जायसवाल समेत चार लोग उस होटल में पार्टनर बताए जाते हैं। गायघाट निवासी राहुल यादव को पिछले दिनों रिमांड पर कोतवाली पुलिस ने लिया, जिससे कई उलझे हुए सवाल धीरे-धीरे स्पष्ट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; पहलवान ने की खुदकुशी: निधि ने मिर्जापुर के डीआईजी अखाड़े से शुरू की थी प्रैक्टिस, माता-पिता की हो चुकी है मौत

गोलघर के रहने वाले आकाश पाठक, आजमगढ़ के विकास सिंह नरवे की गिरफ्तारी के बाद कोतवाली पुलिस अब गायघाट निवासी विशाल मल्होत्रा और खोजवा के दिवेश जायसवाल, सोनिया के विकास जायसवाल, गोलघर के युवा व्यापारी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed