फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cylinder Blast in Varanasi House Collapse Two Dead Two Injured After Trapped Under Rubble

Cylinder Blast in Varanasi: गैस सिलिंडर में रिसाव से धमाका, मकान ढहा, भाई-बहन की मौत

Tue, 24 Mar 2026 10:26 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 24 Mar 2026 10:26 AM IST
सार

Varanasi News Today: वाराणसी जिले में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां लहरतारा में सिलिंडर में रिसाव से धमाका होने से एक मकान गिर गया। इस घटना में दो लोगों की जान चली गई। 

विज्ञापन
Cylinder Blast in Varanasi House Collapse Two Dead Two Injured After Trapped Under Rubble
वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट - फोटो : रोहित सोनकर

विस्तार

वाराणसी जिले के लहरतारा में सोमवार की सुबह 7:27 बजे खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में रिसाव से धमाका हुआ और मकान ढह गया। मलबे में दबकर भाई ओम कुमार चौधरी (30) और बहन प्रीति कुमारी (28) की मौत हो गई। वहीं, बुजुर्ग मां गिरिजा देवी और बड़ा बेटा अमन कुमार चौधरी झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पड़ोस की क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में विस्फोट के साथ मकान ढहने की घटना की फुटेज कैद हुई है। मकान के अंदर मलबे में दबे दो गैस सिलिंडर पुलिस ने बरामद किए हैं। धमाका इतना तेज था कि डेढ़ किमी दूर तक आवाज सुनाई दी।

विज्ञापन


मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा निजी बस अड्डे के पास गिरिजा देवी का मकान है। प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन मकान के आगे पुराने एक कमरे में दो बेटों और एक बेटी के साथ गिरिजा देवी रहती हैं। मंगलवार की सुबह सात बजे प्रीति रसोई गैस पर खाना बना रही थी। 
विज्ञापन




इस बीच 7:27 बजे अचानक से आग की लपट फेंकते हुए तेज धमाका हुआ। खाना पका रही प्रीति और पास में खाने के लिए बैठे ओम चौधरी, अमन और मां गिरिजा देवी झुलसते हुए मलबे में दब गए। प्रीति और ओम चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मलबे में दबी गिरिजा देवी और अमन चौधरी को मोहल्ले के लोगों ने तुरंत बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस को सूचना देने के साथ ही अचेतावस्था में मां-बेटे को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। धमाका इतना तेज था कि मोहल्ले और मुख्य मार्ग लहरतारा-कैंट से आने जाने वाले लोग भी सहम गए। राहत बचाव में जुटे पूर्व पार्षद समेत अन्य लोगों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हुआ। लेकिन, मलबा हटाने के दौरान घर के अंदर से एक सिलिंडर से गैस रिसाव हो रहा था। उसे दूर एक खाली प्लॉट में फेंका गया। 

वहीं, मलबे के अंदर दबा दूसरा गैस सिलिंडर बरामद किया गया। घटनास्थल पर डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल, एडीएम सिटी आलोक वर्मा भी पहुंचे और छानबीन की।



लगभग आठ फीट की गली में ध्वस्त मकान के मलबे को नगर निगम की टीम ने हटाया। सुबह-सुबह मोहल्ले में धमाके की गूंज से हर कोई दहल उठा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत भी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed