मऊ: सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसी महिला, घर में जलकर लाखों का सामान राख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक सिलेंडर ब्लास्ट से घर में आग लग गई और इसमें एक महिला भी झुलस गई। साथ ही आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बेलौली सोनबरसा गांव में गुरुवार की शाम सिलिंडर में लीकेज के बाद ब्लास्ट हो गया, जिससे घर में आग लग गई। आग से घर में रखा गृहस्थी का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग से वृद्धा झुलस गई तो तीन मवेशियों की आग में झुलसने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
गांव निवासी बुद्धीराम साहनी(70) की रिहायशी मड़ई बनी हुई है। गुरुवार की शाम करीब चार बजे बुद्धीराम की पत्नी राजमती देवी(60) चाय बनाने के लिए सिलेंडर को ऑन कर चाय बनाने लगी। इस दौरान लीकेज के चलते हुए रिसाव से सिलिंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे घर में आग लग गया।
देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। गांव में बुद्धीराम के घर पर सिलेंडर ब्लास्ट होने और आग लगने की जानकारी होने पर कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। इस दौरान ग्रमीणों की मदद से बुद्धीराम और राजमती को बाहर निकाला गया।
इस बीच आग की चपेट में आने से राजमती झुलस गई। वहीं आगलगी की इस घटना में मड़ई के अगले हिस्से में बंधी तीन बकरियां झुलस कर मर गईं। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित बुद्धीराम ने बताया कि आगलगी की घटना में एक लाख रुपये मूल्य से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया।