फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyclone Montha Six cyclones in seven years Montha broke record for impact four storms so far occurred in May

Cyclone Montha: सात साल में छह चक्रवाती तूफान, मोंथा ने तोड़ा असर का रिकॉर्ड; अब तक के चार तूफान मई में आए

Sun, 02 Nov 2025 10:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 10:33 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर देखने को मिल रहा है। इसके पहले भी कई तूफान वाराणसी आ चुके हैं। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से गर्मी और उमस गायब हो गई है।

विज्ञापन
Cyclone Montha Six cyclones in seven years Montha broke record for impact four storms so far occurred in May
चक्रवाती तूफान मोंथा। - फोटो : एएनआई

विस्तार

Varanasi Weather: सात साल (2019-2025) में छह चक्रवाती तूफान आए और काशी में इसका असर भी देखने को मिला। इस बार बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मोंथा ने अब तक आए पांच तूफानों के असर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक जो भी तूफान आए, उसका असर तीन से चार दिन तक ही रहा लेकिन मोंथा की वजह से छह दिन तक मौसम खराब रहा। इसमें पांच दिन तक धूप ही नहीं निकली।

विज्ञापन


अब तक जो भी चक्रवाती तूफान आए वो मई महीने में आए। अक्तूबर महीने में पहली बार किसी तूफान ने इतनी हलचल मचाई है। मौसम विभाग ने दो नवंबर से तूफान का असर कम होने की संभावना जताई है। दीपावली के बाद से ही चक्रवाती तूफान के कारण मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला। 
विज्ञापन


छठ पर शाम के अर्घ्य वाले दिन सोमवार की दोपहर तक पहले हल्की धूप हुई लेकिन इसके बाद से बादलों की आवाजाही शुरू हुई। उसी दिन शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने इसको चक्रवाती तूफान मोंथा का असर बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठे मोंथा तूफान का असर था कि धूप नहीं हुई और बारिश होती रही। अब तक के तूफान मई महीने में आए, जिसका असर तीन से चार दिन तक रहा लेकिन मोंथा का प्रभाव 6 दिन तक देखने को मिला। रविवार से मौसम के साफ होने के आसार हैं। 

कब-कब रहा तूफान का असर 

  • फैनी : 3 से 5 मई 2019 : इसकी वजह से शहर में तेज हवा के साथ पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने की घटनाएं हुई।
  • अम्फान : 20 से 22 मई 2020 : बंगाल से उठे इस तूफान की वजह से हल्की बारिश और तेज हवाएं चली। कोई नुकसान नहीं हुआ। 
  • ताउते : 17 से 20 मई 2021 : अरब सागर से उठने वाला यह तूफान गुजरात तट से टकराया। इस कारण उस समय वाराणसी में तेज आंधी और बरसात से कई इलाकों में जलभराव हो गया। 
  • यास : 26 से 28 मई 2021 : यास तूफान ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश कराई। वाराणसी में दो दिनों तक लगातार बारिश और ठंडी हवाएं चलीं।
  • दाना : 23 से 25 अक्तूबर 2024 : दाना तूफान की वजह से तीन दिन तक तेज हवा चली और बारिश भी हुई। 
  • मोंथा : 28 अक्तूबर से 01 नवंबर : बंगाल की खाड़ी से उठे इस तूफान की वजह से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बारिश होती रही। तापमान भी औसत से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed