{"_id":"60151cdc8ebc3e08c1621567","slug":"cycle-journey-taken-under-cycle-for-change-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: साइकिल फॉर चेंज के तहत निकाली साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: साइकिल फॉर चेंज के तहत निकाली साइकिल यात्रा
Sat, 30 Jan 2021 02:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
साइकिल फॉर चेंज के तहत निकाली यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
काशीवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए शनिवार को स्मार्ट सिटी की ओर से साइकिल फॉर चेंज कार्यक्रम हुआ। साइकिल यात्रा संपूर्णानंद स्टेडियम सिगरा से शुरू होकर इंग्लिशिया लाइन, होमी भाभा कैंसर रिसर्च सेंटर होते हुए चौकाघाट फ्लाईओवर पहुंची।
विज्ञापन
जहां से रेलवे स्टेशन, लहरतारा होते हुए संपूर्णानंद स्टेडियम सिगरा पर समाप्त हुई। इस मौके पर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामसकल यादव ने कहा कि साइकिल चलाना न ही सिर्फ शरीर की कुशलता बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर होता है। जिसके लिए स्मार्ट सिटी लोगों को प्रेरित करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
साइकिल यात्रा में प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, एथलीट नीलू मिश्रा, अंजली चांगरानी, उत्कर्ष शर्मा, कीर्ति सलूजा, अकील अहमद नज़म , शेखर,सलमान चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन