फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyber fraudsters told private teacher that your money is lost

Varanasi : साइबर ठग प्राइवेट टीचर से बोले तुम्हारा पैसा डूब गया, वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 65 हजार का चूना लगा

Mon, 30 Dec 2024 10:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 30 Dec 2024 10:09 PM IST
सार

अगर आपके मोबाइल पर जॉब को लेकर काल आ रहा है तो सावधार हो जाइए। प्राइवेट टीचर ठगी का शिकार हो गई। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन
Cyber fraudsters told private teacher that your money is lost
बिहार में तेजी से बढ़ रहे साइबर ठगी के मामले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली पुलिस ने शिक्षिका के साथ साइबर ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। घासी टोला (चौखंभा) में रहने वाली प्राइवेट टिचर हिमांशी रस्तोगी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते 25 दिसंबर को उनके व्हाट्सएप पर वीना खत्री नामक महिला ने कॉल किया और वर्क फ्रॉम होम जॉब करने के लिए कहा। उस महिला से जुड़ने के बाद हिमांशी को अलग- अलग लोगों ने कॉल व मैसेज कर कई बार में 65 हजार रुपये विभिन्न बैंक एकाउंट में मंगाया।

विज्ञापन


जिसके बाद एक युवक ने कॉल किया और डेढ़ लाख रुपये एकाउंट में भेजने के लिए दबाव बनाने लगा। शिक्षिका ने जब पैसा देने से इनकार कर अपने द्वारा भेजे गए 65 हजार रुपये वापिस मांगा तो आनलाइन ठगी करने वालों ने कहा कि तुम्हारा पैसा डूब गया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में धारा 316(2), 318(4) और 66डी के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed