फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cyber fraudsters cheated Two people including retired employee 16.36 lakh rupees

Varanasi Crime: रिटायर्ड कर्मी सहित दो लोगों से 16.36 लाख रुपये की ठगी, साइबर जालसाजों के खिलाफ केस

Fri, 08 Mar 2024 03:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 03:26 PM IST
सार

Varanasi Crime: वाराणसी में रिटायर्ड कर्मी सहित दो लोगों को झांसा देकर साइबर जालसाजों ने 16 लाख 36 हजार 264 रुपये ठग लिए। दोनों पीड़ितों की शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
cyber fraudsters cheated Two people including retired employee 16.36 lakh rupees
cyber crime - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी में रिटायर्ड कर्मी सहित दो लोगों को झांसा देकर साइबर जालसाजों ने 16 लाख 36 हजार 264 रुपये ठग लिए। दोनों पीड़ितों की शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


भक्ति नगर कॉलोनी, पांडेयपुर निवासी रामजी राय ने बताया कि उनके पास फोन आया था कि आपका पीपीओ नंबर रिन्यू नहीं हुआ है। ऐसे में आपकी पेंशन बंद हो जाएगी। इसके बाद उसने पेंशन से संबंधित खाता नंबर और डेबिट कार्ड का आखिरी चार नंबर मांगा। अगले दिन बैंक जाने पर पता लगा कि उनके खाते से 10 लाख 25 हजार रुपये निकाल लिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, शिवपुर थाना के भरलाई निवासी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी ने फेसबुक पर नटराज पेंसिल का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में बताया गया था कि कैसे पेंसिल पैकिंग का काम घर पर शुरू किया जा सकता है। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर रजिस्ट्रेशन, जीएसटी रजिस्ट्रेशन और फिर सामान भेजने की बात कह कर छह लाख 11 हजार 264 रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed