{"_id":"68c189d2f87a349167015b68","slug":"cyber-fraud-of-13-lakh-rupees-from-an-investor-by-sending-investment-link-on-telegram-in-varanasi-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: टेलीग्राम पर निवेश का लिंक भेजकर निवेशक से 13 लाख की ठगी, साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: टेलीग्राम पर निवेश का लिंक भेजकर निवेशक से 13 लाख की ठगी, साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज
Wed, 10 Sep 2025 07:53 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 10 Sep 2025 07:53 PM IST
सार
Cyber Crime in Varanasi: वाराणसी में टेलीग्राम पर निवेश का लिंक भेजकर निवेशक से 13 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। 15 से 22 जुलाई के बीच निवेशक के साथ धोखाधड़ी हुई। मामले में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
साइबर अपराधी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर निवेश का लिंक भेजकर साइबर ठगों ने निवेशक से 13 लाख रुपये की साइबर ठगी की है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने बैंक खातों और लिंक की जांच की।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
लंका थाना क्षेत्र के रमना मदरवा निवासी प्रतीक कुमार पांडेय ने साइबर क्राइम पुलिस को बताया कि 15 से 22 जुलाई तक टेलीग्राम और व्हाट्सएप से एक युवक ने फर्जी निवेश के नाम पर धोखा दिया। भ्रमित कर 13,64,902 रुपये यूपीआई और बैंक अकाउंट से ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
टेलीग्राम पर निवेश को दोगुना का झांसा दिया गया। टेलीग्राम पर तीन और व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, जिसके बाद विभिन्न तिथियों में बैंक और यूपीआई से रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; दर्दनाक हादसा: पानी से भरी बाल्टी में गिरने से दो साल की मासूम की मौत, बंधी में नहाते समय डूबा युवक
साइबर क्राइम थाने के निरीक्षक गोपालजी कुशवाहा जांच कर रहे हैं। साइबर क्राइम एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि किसी भी अपरिचित से ऑनलाइन लेनदेन नहीं करनी चाहिए। साइबर धोखाधड़ी पर तुरंत 1930 पर कॉल कर घटना दर्ज कराएं। एक घंटे में शिकायत करते ही रकम बरामदगी की उम्मीदें बढ़ जाती हैं।