फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   child died after falling into bucket full of water and young man drowned in pond in sonbhadra

दर्दनाक हादसा: पानी से भरी बाल्टी में गिरने से दो साल की मासूम की मौत, बंधी में नहाते समय डूबा युवक

Wed, 10 Sep 2025 07:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 10 Sep 2025 07:30 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले के दो गांवों में दो लोगों के डूबने की घटना सामने आई है। बुधवार को पानी भरे बाल्टी में गिरने से मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक युवक नहाते समय बंधी में डूब गया। 

विज्ञापन
child died after falling into bucket full of water and young man drowned in pond in sonbhadra
मासूम बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : परिजन

विस्तार

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को मासूम समेत दो लोग डूब गए। डडिहरा गांव में दो वर्षीय बच्ची की खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गई, जबकि किरबिल में बंधी में नहाने गया युवक डूब गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


डडिहरा गांव निवासी अनुज यादव की दो बेटियां हैं। छोटी बेटी दिव्या (02) बुधवार को मां वंदना देवी के पास खेल रही थी। मां बर्तन धोकर घर में रखने गई। इसी दौरान एकांशी पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। मां अंदर से आई तो बेटी को बाल्टी में देख चिल्लाने लगी। 
विज्ञापन


आनन- फानन बच्ची को बाल्टी से निकालकर म्योरपुर सीएचसी लाया गया, जहां अधीक्षक डॉ. पीएन सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना किरबिल गांव की है। बुधवार की दोपहर काजू (21) गांव के कुछ अन्य लड़कों के साथ बंधी में नहाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mauritius PM in Varanasi: मॉरीशस के पीएम के स्वागत में कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति, देखें पल- पल की अपडेट

गहरे पानी में जाने से वह बंधी में डूब गया। उसके साथ नहा रहे अन्य युवकों ने शोरगुल मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। देर शाम तक उसे खोजने का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने भी युवक की खोज कराई, लेकिन वह अभी तक नहीं मिल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed